अब पेटीएम पर उपलब्ध है आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट

उदयपुर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने प्रोटेक्शन प्रोडक्ट – आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट के वितरण के लिए पेटीएम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पेटीएम 40 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ देश का सबसे बड़ा मोबाइल भुगतान समाधान प्रदाता है। जिन उपयोगकर्ताओं ने पहले ही पेटीएम में अपना केवाईसी प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है, वे पेपरलेस ऑन-बोर्डिंग अनुभव का लाभ उठा सकते हैं और कुछ ही मिनटों में उत्पाद की इन-ऐप पर्चेज कर सकते हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत नंदा ने कहा कि हम देश के सबसे बड़े मोबाइल पेमेंट सॉल्यूशन पेटीएम के साथ साझेदारी करके खुश हैं। यह ऐसे दो संगठनों का हाथ मिलाना है जो टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर ग्राहकों के साथ जुडऩा चाहते हैं। टर्म इंश्योरेंस किसी भी ग्राहक के पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण घटक है, यह टाई-अप पेटीएम यूजर्स को जीवन बीमा खरीदने और अपने परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की उनकी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए एक सुविधाजनक मार्ग प्रदान करता है। हम जीवन बीमा खरीदने के लिए सरलता और सुविधा प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी से हाथ मिलाना जारी रखेंगे। आज के ग्राहक डिजिटल नेटिव हैं और यह साझेदारी हमें लेन-देन के लिए अपने पसंदीदा प्लेटफार्म पर आने में सक्षम बनाती है।
पेटीएम के प्रेसिडेंट अमित नय्यर ने कहा कि पेटीएम में हम सभी भारतीयों को आसानी से और सुरक्षित तरीके से लेनदेन करने के लिए डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। हम बीमा खरीद से लेकर क्लेम करने के लिए एक सहज यात्रा के माध्यम से अपने लाखों ग्राहकों को अभिनव और अनुकूलित बीमा समाधान प्रदान करने पर गहराई से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के साथ साझेदारी कर उनके प्रोटेक्शन प्रोडक्ट उपलब्ध करवाते हुए खुश हैं, जो हमारे उपयोगकर्ताओं को पेटीएम की सुविधा के साथ उनकी आवश्यकता के अनुसार पॉलिसी चुनने में मदद करेंगे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के आतिथ्य में इंट्रा जोनल खान बचाव प्रतियोगिता का समापन

जिंक स्मेल्टर देबारी को सीआईआई एक्सीलेंस अर्वाड्स में मैन्युफैक्चरिंग कैटेगरी का गोल्ड रेटिंग

मुख्यमंत्री ने किया किसान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

Seagram’s 100 Pipers becomes the first & only scotch brand in India to smash the record

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजऱ 50

श्री सांवलिया सेठ के भंडार दानपेटी से निकले 13 करोड़ 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि

डॉ. देवेंद्र सरीन आईएपी के नॉर्थ जोन वाइस प्रेसिडेंट बने, 25 साल बाद राजस्थान को मिला गौरव

एचडीएफसी बैंक ने अंजनी राठौड़ को चीफ डिजिटल ऑफिसर बनाया

सर्वे सुखिनः की कामना कर अयोध्या से लौटे प्रशांत अग्रवाल

OYO to add over 1000 properties to its leisure offering in 2022

भारतीय जैन संघटना का राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 दिसंबर को उदयपुर में

बजाज फिनसर्व द्वारा पर्सनल लोन की पेशकश