टेक्नो स्पार्क पावर, कैमॅन 12 एयर और टेक्नो स्पार्क गो के साथ छुट्टियों का आनंद उठायें

उदयपुर। ट्रांसियॉन इंडिया के प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने पांच से दस हजार रुपये के बीच की कीमत में किफायती स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क पावर, कैमॅन 12 एयर और टेक्नो स्पार्क गो की नई रेंज लॉन्च कर बाजार में हलचल मचाई है। कैमॅन 12 एयर के लॉन्च के बाद लाई गई स्पार्क सीरीज ब्रांड की नवीनतम पेशकश है और यह पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों पर लक्षित है। दस हजार रुपये के भीतर बजट में बड़ी स्क्रीन एवं वाइब्रैंट डिस्लें, आधुनिक डिजाइन, उन्नत एआइ कैमरा और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है।
टेक्नो स्पार्क पावर 8,499 रुपये में उपलब्ध है और यह 9 हजार रुपये से कम कीमत वाली श्रेणी में एक गेम-चेंजर है। इसका श्रेय इसकी सेगमेंट-प्रथम 6000 एमएएच बैटरी को जाता है। यह मॉन्सटर बैटरी फोन को पांच दिनों तक चलने की अनुमति देती है। यूजर्स को 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है, 35 घंटे की कॉलिंग, 17 घंटे का गेमिंग और 200 घंटे का म्यूजिक मिलता है। इसके अलावा, इसमें एमोलेड स्क्रीन के साथ 6.35 इंच की एचडी+ डॉट नॉच डिस्लेक है। टेक्नो कैमॅन 12 एयर में 6.55-इंच का एचडी+ डिस्प्ले, एआइ ट्रिपल रियर कैमरा (16एमपी+2एमपी+5एमपी), 4जीबी रैम, 64 जीबी का आंतरिक स्टोरेज और 4000 एमएएच बैटरी है जो कि सिर्फ 9,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन एक पावर-पैक परफॉर्मर है जोकि हीलियो पी22 ऑक्टार-कोर सिस्टम-ऑन-चिप से सुसज्जित है। यही नहीं, फोन एडवांस्डट फेस अनलॉक 20 और बेहद तेज एंटी-ऑयल फिंगरप्रिंट सेंसर से सुरक्षित है जोकि फोन को महज 0.27 सेकंड में अनलॉक करता है। टेक्नो का नया पोर्टफोलियो 35,000 से अधिक ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध है। टेक्नो के सभी स्मार्टफोन्स ‘111’ के अनूठे वादे के साथ आते हैं। टेक्नो स्पाटर्क गो की कीमत 5499 रुपये है और यह सबसे अधिक बिकने वाली डिवाइस है और सेगमेंट-प्रथम 6.1 एचडी+ डॉट नॉच डिस्ले के साथ आने के कारण यह एक गेम चेंजर है। इसमें 5एमपी एआइ सेल्फी में फ्रंट फ्लैश और 8एमपी एआइ रियर कैमरा, ड्युअल फ्लैश लाइट के साथ है। फोन 2जीबी+16जीबी के स्टोरेज में उपलब्ध है और सुरक्षित चार्जिंग के साथ 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Related posts:

पिम्स उमरड़ा में योग ध्यान सत्र आयोजित

हिंदुस्तान जिंक को देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सिल्वर निर्माता के लिये इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस एक्...

विश्व में टेक्नोलॉजी गियर आपूर्तिकर्ता के तौर पर भारत चीन का स्थान ले सकता है

टेक्नो मोबाइल है मास मार्केट हीरो : अरिजीत तालापात्रा

नारायण सेवा का 39वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 25-26 को

सयाजी इंदौर ने उदयपुर में आयोजित सबसे बड़े ओडीसी इवेन्ट में आतिथ्य सेवा प्रदान की

ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल सराहनीय- जिला कलेक्टर

बाराबंकी में मानव सेवा के महायज्ञ का हुआ समापन

कोटड़ा पुलिस ने किया स्थाई वारंटी को गिरफ्तार

लेकसिटी प्रेस क्लब: सांस्कृतिक संध्या में पत्रकार परिवार के साथ शामिल हुए

महावीर युवा मंच द्वारा ‘सावन सुहाना’ उत्सव आयोजित

श्रीमाली समाज मेवाड का श्रीमाली ओलंपिक आज से, क्रिकेट वल्र्ड कप में देशभर से 12 टीमें मैदान में