महाराणा प्रताप की देश के स्वाभिमान के लिए न्योछावर होने की सोच युगों-युगों तक जीवित रहेगी : लक्ष्यराजसिंह

लक्ष्यराज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 426वीं पुण्यतिथि पर चावंड निर्वाण स्थली पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किए

उदयपुर : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 426वीं पुण्यतिथि माघ शुक्ल पक्ष एकादशी बुधवार को निर्वाण स्थली चावंड में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने चावंड पहुंचकर प्रतापी प्रताप को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि शौर्य, पराक्रम, त्याग, बलिदान और स्वाभिमान का पर्यायवाची महाराणा प्रताप हैं। उन्होंने देश की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि जिस आस्था के साथ महाराणा प्रताप को मानते हैं उसी भावना से महाराणा प्रताप के आदर्श जीवन मूल्यों पर चलकर राष्ट्र प्रेम की पुनीत सोच को जन-जन तक पहुंचाएं। महाराणा प्रताप की हिंदुस्तान के स्वाभिमान के लिए न्योछावर होने की सोच युगों-युगों तक जीवित रहेगी और इस सोच के साथ महाराणा प्रताप हमेशा हम सबके हृदय में जीवित रहेंगे। महाराणा प्रताप छत्तीस कौम को साथ लेकर विदेशी आक्रांताओं से लड़ते रहे। मेवाड़ की इस महान माटी के लिए बलिदान देने वालों में महाराणा प्रताप का सचेतक और हाथी रामप्रसाद का नाम भी शामिल है, जो दुनिया में स्वामी भक्ति की जीवंत मिसाल है।

इससे पहले पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, जिला प्रमुख ममता कंवर, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, गुजरात के विधायक फतेहसिंह चौहान, पूर्व मंत्री वीरेंद्रसिंह झाला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद प्रतापसिंह, अध्यक्ष भागवती प्रसाद आमेटा, करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर, करणी सेना परिवार गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष राज शेखावत, श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष भंवरसिंह सलाडिया, हनुमंतसिंह बोहेड़ा, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया आदि ने महाराणा प्रताप निर्माण स्थली के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की और महाराणा प्रताप के आदर्श जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related posts:

विकसित भारत संकल्पित भारत वृहद मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

IVAS Modular Kitchens Expands its Presence to Udaipur

The budget focuses on promoting the manufacturing and services sectors – Sakshi Gupta

Hindustan Zinc’s 1stedition of Vedanta Zinc City Half Marathon, a resounding success

हिन्दुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 26वें भामाशाह पुरस्कार में हिन्दुस्तान जिंक को 7 पुरस्कार

एसआर रंगनाथन के जन्मदिन के मौके पर लाइब्रेरियन दिवस मनाया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कराए गये कार्यो से बदल रही गावों की दशा और दिशा- पुष्कर डांगी

निसान ने अपनी ऑल-न्यू, टेक्नोलॉजी से भरपूर और स्टाइलिश एसयूवी की दूसरी झलक जारी की

हिंदुस्तान जिंक को जलवायु परिवर्तन पारदर्शिता के लिए ‘ए‘ स्कोर

HDFC Bank releases the first edition of CSR Report