उदयपुर जिला कलक्टर मीणा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संस्था के जगतपुरा स्थित राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र से उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को धन्यवाद बेज से सम्मानित किया।

Creative from India to the World


राज्यपाल ने हाल ही में पाली के रोहट में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में विशेष योगदान के लिए उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को धन्यवाद बैज से सम्मानित किया गया और अतिथियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। समारोह में शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने मेडल पहनाया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक राजेश मिश्रा सहित राज्य सरकार के अधिकारीगण, स्काउट-गाइड संस्था के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।