पिम्स उमरडा में हुआ दो दिवसीय ऑर्थोपेडिक इलिजारोव वर्कशॉप का आयोजन

उदयपुर। पिम्स उमरड़ा के ऑर्थोपेडिक विभाग द्वारा दो दिवसीय बेसिक इलिजारोव (ILIZAROV) वर्कशॉप का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन आशीष अग्रवाल (Ashish Agrawal) का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. बी.एल. कुमार (Dr B L Kumar) ने कहा कि उदयपुर में इस तरह कि राष्ट्र स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन पहली बार हुआ है। इस वर्कशॉप में देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए 58 ऑर्थोपेडिक चिकित्सको ने हिस्सा लेकर इलिजारोव सर्जरी की तकनीक सीखी। मुंबई के विश्व-प्रसिद्ध इलिजारोव सर्जन डॉ मंगल परिहार (Dr Mangal Parihar) इस वर्कशॉप के डायरेक्टर रहे और अनेक शहरो के 15 अनुभवी सर्जन फैकल्टी रहे। विभागाध्यक्ष डॉ बी एल कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ लक्ष्मी नारायण मीणा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ योगेश कुमार शर्मा वर्कशॉप के आयोजक रहे।
वर्कशॉप के संयोजक पिम्स उमरड़ा के ऑर्थोपेडिक एवं इलिजारोव सर्जन डॉ अंकित चौहान (Dr Ankit Chouhan) ने बताया कि इलिजारोव तकनीक जोड़ एवं हड्डी रोगो का इलाज करने की रशियन पद्धति है। इस तकनीक के द्वारा जटिल फ्रैक्चर, हड्डियों का संक्रमण, हाथ-पैरो की हड्डियों का टेढ़ापन इत्यादि का इलाज किया जाता है। पैरो की लम्बाई बढ़ाने की सर्जरी भी इसी तकनीक पर आधारित है। डॉ चौहान ने बताया कि पिम्स उमरड़ा में इलिजारोव सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है और कई मरीजों का सफलता पूर्वक इलिजारोव सर्जरी से इलाज किया जा चुका है।
वर्कशॉप में सम्मिलित हुए चिकित्सको ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिस से अन्य अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा की ट्रेनिंग मिलती रहेगी।

Related posts:

मारूति सुजुकी की नई पावरफुल और स्टाइलिश विटारा ब्रेज़ा लॉन्च

नारायण सेवा का अफ्रीका में दिव्यांग सहायता शिविर

Hindustan Zinc’s Mines becomes the1stGreenCo Certified Mines

योग दिवस पर निगम में आयोजित हुआ सार्वजनिक कार्यक्रम

जनजातीय दिवस धूमधाम से मनाया

राजकोट के शाही परिवार की उदयपुर में हुई रॉयल वेडिंग

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Concludes in a Grand Style: Hindustan Zinc & SEHER Cel...

कोकिलाबेन, अनिल एवं टिना अंबानी ने किये श्रीजी प्रभु की श्याम घटा के दर्शन

गीतांजली में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

33वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह में हिंदुस्तान जिंक की चार इकाइयों को 19 पुरस्कार

लोकजन सेवा संस्थान ने मनाया 73वां भारत स्काउट गाईड स्थापना दिवस

सांसद मीणा ने महिला सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि खाताधारकों को सौंपी पासबुक