क्रिकेट कार्निवल : फील्ड क्लब कमिटी ने रोमांचक मुकाबले में हासिल की जीत

उदयपुर ।शहर के फील्ड क्लब मैदान पर चल रहे सात दिवसीय क्रिकेट कार्निवल में खेले जा रहे मुकाबलों में रोमांच बना हुआ है। दुधिया रोशनी में खेले जा रहे मैचों मेंं दर्शकों की हूटिंग से माहौल क्रिकेटमय बना हुआ है। मंगलवार रात को खेले गए मैच में 7 ड्रागोंस की टीम ने 14 रन से प्रतिद्वंद्वी टीम को परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैन आॅफ द मैच पृथ्वी ठाकुर रहे।
फील्ड क्लब के उपाध्यक्ष राकेश चोर्डिया ने बताया कि अन्य मुकाबलों में 22 याडर्स ने 57 रन से जीत हासिल की, इस मुकाबले में लोकेश पोरवाल मैन आॅफ द मैच रहे। इसी तरह फील्ड क्लब कमेटी ने दो विकेट से विपक्षी टीम को परास्त किया। मुकाबले में भानुप्रतापसिंह मैन आॅफ द मैच रहे। जीतेंद्र नायर के उम्दा खेल की बदौलत लाइटिंग लीजेंड्स ने 55 रन से तथा इशान प्रताप के हरफनमौला प्रदर्शन से एएनटी शांत 7 की टीम ने 59 रन से जीत हासिल की। सचिव उमेश मनवानी व सहसचिव पंकज कनेरिया ने बताया कि इस कार्निवल में आठ खिलाड़ी एक टीम का हिस्सा है, जिसमें सात खिलाड़ियों के साथ एक इंपेक्ट खिलाड़ी है।

Related posts:

Flipkart’s Big Billion Days will bring lakhs of sellers, MSMEs, Kiranas and the best brands together...

न्यू ईयर में अनन्या पांडे ने बड़े रेज़ोल्यूशन्स की जगह सरल आदतों को अपनाया

राजस्थान में पहली बार गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने शुरू की USFDA द्वारा प्रमाणित अत्याधुनिक...

‘उत्कर्ष 2023’ का रंगारंग समापन

कलश एवं ध्वजादंड स्थापना हेतु हवन का शुभारंभ

डॉ. महेंद्र भानावत पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों लोग  

Krishi Seva Kendra inaugurated at Rampura Agucha under Hindustan Zinc’s flagship project Samadhan

सटीक रेडिएशन कैंसर रोगियों के लिए वरदान : डॉ. सेनापति

नारायण सेवा संस्थान के 38वें सामूहिक विवाह ने दिया पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश

जावर में 43वें एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज़

VEDANTA BAGS PRESTIGIOUS ‘BEST ORGANISATION CONTRIBUTING IN SPORTS’ AWARD AT FICCI INDIA SPORTS AWAR...

माउंटेन ड्यूविलेज कनेक्ट प्रोग्राम चित्तौडग़ढ़ पहुंचा