प्रेम प्रसंग में युवक ने की प्रेमिका की हत्या

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में कोरियोग्राफर युवक ने प्रेमिका की सगाई से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने ब्लेड से खुद के हाथ की नस काट ली।
हिरणमगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि ऋषभदेव हाल हिरणमगरी निवासी निकिता पुत्री ओमप्रकाश त्रिवेदी की सेक्टर-3 निवासी विजय भोई के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। वे एक-दूसरे से प्रेम करते थे।  युवती के परिवार को  प्रेम संबंध का पता चला तो घरवालों ने निकिता को समझाया और गांव बुला दूसरे लड़के से सगाई कर दी। इस पर युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया था।
कुछ दिन पहले ही निकिता के घरवालों ने पढ़ाई पूरी करने के लिए उसे उदयपुर भेजा था। युवक को पता चला तो उसने युवती से आखिरी बार मिलने की इच्छा जताई और  सोमवार को उसे परशुराम स्थित होटल कासा गोल्ड में मिलने बुलाया।
होटल में दोनों के बीच सगाई की बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने उसका सिर दीवार में जोर से मार दिया। युवती अचेत होकर गिर गई। इसके बाद  युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली लेकिन दर्द के चलते एमबी हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। उधर युवती की होटल के कमरे में ही मौत हो गई।
मंगलवार को होटल के कमरे की सफाई करने स्टाफ पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और होटल में दर्ज आईडी के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related posts:

Hindustan Zinc shines bright with 7 awards at the 26th Bhamashah Award for contribution to the Educa...

पिम्स, उमरड़ा में एनआरपी (नीयोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम) वर्कशॉप आयोजित

उपमुख्यमंत्री ने कनेरा में किया महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण

खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में, हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइन्स में 49वें ...

जी-20 शेरपा सम्मेलन के बाद उदयपुर में एक और महत्वपूर्ण आयोजन

माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ दोहराया डर के आगे जीत है का मंत्र

आईसीएमएम के सीईओ रोहितेश धवन ने हिन्दुस्तान जिंक का दौरा कर, नवाचार और ईएसजी नेतृत्व की सराहना की

टाटा मोटर्स ने उदयपुर में पांचवें सारथी आराम केंद्र का उद्घाटन किया

How businesses can grow with Paytm all-in-One QR

राजीव गांधी खेल ओलम्पिक का शुभारंभ 5 से

विश्व जल दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित शीतकालीन शैक्षिक शिविरों में 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित