खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू

उदयपुर : वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक-लीड-सिल्वर के सबसे बड़े एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने खनन में अनुसंधान और विकास में तेजी लाने के लिए सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू खनिज, कोयला और ईंधन क्षेत्रों और संबद्ध उद्योगों के क्षेत्र में तकनीकी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अनुभव रखने वाले जाने माने वैज्ञानिक संस्थानों को सूचीबद्ध कर सहयोग स्थापित करने के संभावित अवसरों को तलाशेगा।
महत्वपूर्ण नवीन प्रौद्योगिकियों पर कार्य करने हेतु संस्थान के वन वीक वन लैब कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस उद्योग अग्रणी एमओयू के माध्यम से, सीआईएसआर-सीआईएमएफआर और हिंदुस्तान अन्वेषण, खनन और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास के संभावित क्षेत्रों की पहचान करेंगे।
एमओयू पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं वेदांता के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि, “यह सहयोग खनन उद्योग की उन्नति के लिए सतत् अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास और वितरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल खनन के हमारे दृष्टिकोण को मजबूत करेंगे और खनन कार्यों के दौरान आने वाले विभिन्न चुनौतीपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए संस्थान की सराहना की।
उद्घाटन सत्र में सीएसआईआर के महानिदेशक और डीएसआईआर सचिव डॉ. एन कलाईसेल्वी, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा, हिंदुस्तान जिंक सीओई माइनिंग प्रमुख प्रवीण शर्मा, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर धनबाद के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा, प्रो. शालीवाहन, निदेशक आईआईपीई, विशाखापत्तनम और डॉ. एन. वी. रमण राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर उपस्थित थे। एमओयू का आदान-प्रदान हिंदुस्तान जिंक, टाटा स्टील, अदानी, एनएमडीसी और एसआरके मिनरल्स रांची जैसे समूहों के साथ किया गया।

Related posts:

वीआईएफटी में डिजिटल एरा लाइटिंग एंड कैमरा टैक्निक पर वर्कशॉप सम्पन्न

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 12,259 करोड़

सिडबी द्वारा एमएसएमई इकाइयों को कोविड-19 आपदा से निपटने में मदद के लिए ‘स्वावलंबन संकटकालीन प्रतिक्र...

Nexus Celebration Mall announces ‘The Gloss Box’, a curated Beauty and Wellness offering for patrons

जिंक द्वारा रबी किसानो को कृषि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

वीआईएफटी में ‘स्किल सेट स्टूडियो’ का उद्घाटन

सहायक प्रशासनिक अधिकारी बुनकर की सेवानिवृत्ति पर विदाई

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजऱ 50

क्रिकेट के ज्ञानकोष प्रो. एल. एन. माथुर की स्मृति में क्रिकेट कार्निवाल 28 से

Kangaroo Kids Educationset to roll-out its chain of schools in Rajasthan

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया थर्ड नेशनल फिजिकल डिसअबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का...

तीन दिवसीय सहकार मेला 14 नवंबर से