आचार्य महाश्रमण युगप्रधान अलंकरण व षष्ठिपूर्ति समारोह कल

सांसद जोशी एवं विधायक माहेश्वरी सहित कई गणमान्यजन होंगे अतिथि

Creative from India to the World

उदयपुर। जैन तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमार ‘हरनावा’ के सान्निध्य, मुनि संबोध कुमार ‘मेधांश’ एवं मुनि पद्म कुमार के निर्देशन में आचार्य महाश्रमण युगप्रधान अलंकरण व षष्ठिपूर्ति समारोह 8 मई को नाइयो की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में होगा।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने बताया समारोह में मुख्य अतिथि चित्तौड़ सांसद सी. पी. जोशी, राजसमन्द विधायक दीप्ती माहेश्वरी, अतिरिक्त देवस्थान आयुक्त ओ. पी. जैन होंगे। प्रात: 9.15 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मण्डल की 60 महिलाओं द्वारा समूह गान से अभिवंदना अर्पित की जाएगी। समारोह में ही तेयुप की भिक्षु मंडली की स्थापना होगी। इस अवसर पर महाश्रमण नमाम्यहम ऑनलाइन प्रतियोगिता के टॉप 11 प्रतियोगियों का सम्मानित किया जाएगा।