एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लि. के शुद्ध लाभ में 17.32 प्रतिशत की वृद्धि

उदयपुर : एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड (एएफआईएल) ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त छमाही के लिए शुद्ध लाभ में 17.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो ₹ 19.65 करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 16.75 करोड़ रुपये था। यह वृद्धि उच्च ऋण वितरण और शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोतरी के कारण हुई है। समीक्षाधीन छमाही में सकल ब्याज आय 54.15 प्रतिशत बढ़कर 63.57 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 41.24 करोड़ रुपये थी। पिछले वर्ष की तुलना में, कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 49.30 प्रतिशत बढ़कर  40.33 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में इक्विटी पर रिटर्न 10.03 प्रतिशत था, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह 9.94 प्रतिशत था, जो पिछली तिमाही से 0.92 प्रतिशत अधिक है।
एक्मे फिनट्रेड के सीईओ आकाश जैन ने कहा कि हम देश के अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में, विशेष रूप से वाहन क्षेत्र में, ऋणों की मांग में अच्छी वृद्धि देख रहे हैं। इन बाजारों में एमएसएमई और वाहन ऋण क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं और हमारी मजबूत उपस्थिति हमें इस कमी को पूरा करने में मदद करती है। हमारी मज़बूत पूँजी स्थिति, कई माध्यमों से प्रतिस्पर्धी दरों पर धन जुटाने की हमारी क्षमता और इन बाज़ारों की अच्छी समझ, हमें बेहतर स्थिति में रखती है और आने वाली तिमाहियों में हमारी लोन बुक को और बढ़ाने में सक्षम बनाती है। हमें गोल्ड लोन व्यवसाय में प्रवेश की घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है, जिसके लिए हमें बोर्ड की मंज़ूरी मिल गई है।उन्होंने कहा कि अच्छे मानसून, कृषि आय में सुधार, केंद्र सरकार द्वारा घोषित कई सुधारों और बुनियादी ढाँचे पर निरंतर निवेश के कारण ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में खपत और माँग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे न केवल हमारी ऋण वृद्धि को बढ़ावा मिला है, बल्कि परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।’’

Related posts:

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2023 के सहयोग में हिन्दुस्तान जिंक के 7 हजार से अधिक कर्मचारी प्रतिभागी

सकल राजपूत महासभा द्वारा राजपूत प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा

अणुव्रत अमृत महोत्सव पर इको फ्रेंडली फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित

वीआईएफ़टी में फि़ल्मी सितारों का जमघट

यूएसए के एंबेसडर एरिक एम गार्सेटी का दिल्ली प्रस्थान

बजाज फिनसर्व द्वारा पर्सनल लोन की पेशकश

इंदिरा आईवीएफ ने किया अंतर्राष्ट्रीय प्रजनन बाजार में प्रवेश

Hindustan Zinc brings a wave of Purity, Health and Hopein Kotra, 53 ROs and UV+ Filtersinstalled acr...

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

लाल वेश, स्वर्णाभूषण और भक्ति की चमक: महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव में सजी आध्यात्मिक आभा

रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहित

अच्छी वर्षा  एवं स्वास्थ्य कामना हेतु सुंदरकांड पाठ का संगीत मय आयोजन