फील्ड क्लब कार्निवल : एपीएल-7 ने एक रन से जीता मुकाबला

उदयपुर। शहर के फील्ड क्लब मैदान पर चल रहे सात दिवसीय क्रिकेट कार्निवल में खेले जा रहे मुकाबलों में रोमांच बना हुआ है। दुधिया रोशनी में खेले जा रहे मैचों मेंं चौकों-छक्कों की छड़ी लग रही है और अपनी टीमों के समर्थन में दर्शक भी हूटिंग करने में पीछे नहीं है। बुधवार रात को खेले गए इस कार्निवल के सबसे रोमांचक मुकाबले में एपीएल-7 की टीम ने जगरात के उम्मदा खेल की बदौलत एक रन से जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। जगरात को मैन आॅफ द मैच चुना गया।फील्ड क्लब के उपाध्यक्ष राकेश चोर्डिया ने बताया कि अन्य मुकाबलों में गोल्डन 9 ने विनीत बया के हरफनमौला प्रदर्शन से 53 रन से जीत हासिल की। वहीं रॉयल पेसमेकर छह विकेट से प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया। मैन आॅफ द मैच शुभम डांगी रहे। पावर प्ले ने मोहित सुहालका के बेहतरीन खेल से 48 रन से जीत दर्ज की। सचिव उमेश मनवानी व कोषाध्यक्ष कमल मेहता ने बताया कि इस कार्निवल में आठ खिलाड़ी एक टीम का हिस्सा है, जिसमें सात खिलाड़ियों के साथ एक इंपेक्ट खिलाड़ी है। कार्निवल को लेकर सदस्यों और खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts:

तिलकायतश्री के सम्मुख 500 वर्ष प्राचीन पुष्टिमार्गीय परंपरा का विधि विधान से हुआ आयोजन

इनवेनट्रीज़ पद्मिनी बाग रिसॉर्ट द्वारा स्पाइस कोर्ट रेस्टोरेंट उदयपुर का शुभारंभ

हिंदुस्तान जिंक ने लगातार तीसरे वर्ष सभी स्थानों पर मनाया नो व्हीकल डे

दाईची लाइफ होल्डिंग्स इंक. की मदद से रिन्यूबाय ने अपने सीरीज डी फंडिंग राउंड में 40 मिलियन डॉलर की प...

कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रपति अभिभाषण में 20 सालों में केवल तीन बार आदिवासी शब्द का उपयोग किया, मोदी ...

टेक्नो स्पार्क पावर, कैमॅन 12 एयर और टेक्नो स्पार्क गो के साथ छुट्टियों का आनंद उठायें

राजीव गांधी खेल ओलम्पिक का शुभारंभ 5 से

जी 20 शेरपा बैठक का अनोखा पल

एचडीएफसी बैंक ने राजस्थान में 200 शाखाओं का आंकड़ा छुआ

टैलेंटस्प्रिंट और आईआईएम उदयपुर मिलकर न्यू एज मैनेजमेंट एक्सपर्टीज के साथ प्रोफेशनल्स को और सशक्त बन...

दिव्यांगजनों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- प्रतिमा भौमिक

उदयपुर के वेब डिजाइनर विक्रम चौहान