घट स्थापना के साथ त्रिदिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम सम्पन्न

नारी सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति संभव : प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर। 
 नारायण सेवा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय बड़ी लोयरा स्थित हाड़ासभागार में आयोजित तीन दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात एवं दिव्यांगजन वार्ता’ कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ।  
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने व्यास मंच से देशभर से आये दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा संस्थान से ऑपरेशन, कैलिपर्स, कृत्रिम अंग, सिलाई,मोबाईल, कम्प्यूटर प्रशिक्षण और सामूहिक विवाह कर लाभान्वित हुए 60 दिव्यांगों का परिचय लिया।  दिव्यांगों के आत्मनिर्भर बनकर परिवार का सम्बल बनने की प्रेरणादायी कहानियों से सकलांग लोगों व समाज को सीख लेने की अपील की।  


अग्रवाल ने नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माँ के नौ रूपों की महिमा बताते हुए सम्पूर्ण देश से महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया। हमारी बहिन-बेटियाँ भय नहीं अपितु गर्व का अहसास करें, ऐसा वातावरण बनाने के लिए हर व्यक्ति को भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा नारी सशक्तिकरण के लिए समाज को एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने कहा घट स्थापना के अवसर पर दिव्यांग रोगियों को माँ की आराधना के लिए प्रेरित करने के लिए संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में हिरण मगरी स्थित संस्थान परिसर में माता जी विराजित की गई है। विधि विधान से माँ दुर्गा का आहवान किया गया।  दिव्यांगों व परिजनों को आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। पंडित उपेंद्र शास्त्री ने माँ का विधि विधान पूर्वक स्थापना कर आरती की।

Related posts:

योग दिवस पर योगाचार्य व योगगुरु सम्मान समारोह

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : मेवाड़ टूरिज्म क्लब व दिल्ली चैलेंजर्स ने जीते मुकाबले

शरदचन्द्र पुरोहित उत्तर-पश्चिम रेलवे के सेके्रटरी जनरल नियुक्त

हनुमान जयंती पर जागृत हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना

भटनागर बने राज्य स्तरीय विशेषज्ञ अंकन समिति के अध्यक्ष

फ्रांसीसी युवती से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने कहा मेरे साथ हनी ट्रैप हुआ

किडनी से डेढ़ किलो वजनी गांठ निकाली

उदयपुर से राम मंदिर के लिए पहली चांदी की ईंट अर्पित

18 years old flagship campaign of ‘Say No to Dowry’ initiated by NSS

जिंजर उदयपुर ने खोले अपने द्वार

फिक्की एफएलओ की महिला प्रतिनिधियों ने विश्व की सबसे बड़ी रामपुरा आगुचा माइन का दौरा किया

सीए मुकेश बोहरा अध्यक्ष व कुणाल गाँधी सचिव मनोनीत