सांवलियाजी मंदिर में जल्द सुधरेगी व्यवस्थाएं, नए अध्यक्ष नजर आए एक्शन मोड में

चित्तौडग़ढ़। मेवाड अंचल के प्रसिद्ध तीर्थस्थान श्री सांवलियाजी मंदिर में अब व्यवस्थाएं पुरी तरह से दुरूस्त होगी। राज्य सरकार द्वारा गठित नए बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव नियुक्ति के बाद एक्शन मोड में हैं। नव गठित बोर्ड की बैठक में मंदिर में विकास कार्यो को बढाने के साथ व्यवस्थाए सुधारने पर भी विस्तार से चर्चा की।
नव नियुक्त अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव सहित बोर्ड के सदस्यों की घोषणा के बाद लगतार स्वागत कार्यक्रम चल रहे हैं। हजारी दास वैष्णव का गॉंव में समाजसेवी मनोहर लाल मारू, पंकज कुमार मारू, भूपेंद्र जैन, नितिन जैन, कोमल जैन, सुनील लोढ़ा , भानु लसोड़, सुनील मारू, विजय लक्ष्कार, ईश्वर व्यास, मुख्य पुजारी गागू महाराज और उनके साथियों ने स्वागत किया। इस दौरान कपासन से विधायक अर्जुनलाल जीनगर सहित नए अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, किशन अहीर, रामलाल गुर्जर, मिट्ठुलाल जाट का केक कटवाकर और उपरणा पगडी पहनाकर स्वागत किया गया। हजारी दास वैष्णव के नाम की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह था और वे उनकी नियुक्ति मंदिर विकास और व्यवस्थाओं के लिये उचित कदम भी बता रहे हैं।
पहली बोर्ड बैठक ही हजारी दास वैष्णव की अध्यक्षता में मैराथन रही जिसमें वर्तमान में चल रहे सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। यहीं नहीं हजारीदास वैष्णव ने मंदिर विकास के लिये काम कर रहे सभी कर्मचारियों और एजेंसी को भी काम में किसी भी तरह की लापरवाही और गुणवत्ता से समझोता नहीं करने के लिये सख्त निर्देश दे दिए हैं।

Related posts:

एमएमपीएस नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित

Hindustan Zinc’s double sweep at the People First HR Excellence Award 2022

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

रंग लाए सांसद सीपी जोशी के प्रयास

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex wins Prestigious CII-National Awards for Excellence in Wate...

हिंदुस्तान जिंक सीएसआर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित

Hindustan Zinc’s Pantnagar Metal Plant to Source 100% Power from Green Power Supply

बिना अवकाश के सुविवि में चल रहे नि:शुल्क योग अभ्यास शिविर के 1000 दिन पूरे हुए

हिन्दुस्तान जिंक ने अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया कायाकल्प

जावर क्षेत्र में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी तारा और कमला

वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का 7वां संस्करण 7 से 9 फरवरी तक