कागज के कतरनों से कलात्मक अभिव्यक्ति

उदयपुर : राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के चित्रकला परिषद द्वारा कोलाज विधा प्रदर्शन का आयोजन चित्रकला विभाग में किया गया। इस विधा की प्रसिद्ध कलाकार डॉ. मणि भारतीय ने मैगजींन, अखबार अन्य कतरनों द्वारा कोलाज विधि में कलाकृतियों का सृजन करने की कला छात्राओं को सिखाई।
डाॅ. मणि भारतीय कॉलेज शिक्षा में चित्रकार सह आचार्य के पद से सेवानिवृत्त है। इन्होंने अनेक राज्य कला पुरस्कार प्राप्त किए और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैं । उन्होंने कोलाज के माध्यम से अनेक कलाकृतियों की श्रृखलाओं का सृजन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किए। चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक भारद्वाज ने उनका स्वागत किया।
चित्रकला परिषद प्रभारी प्रो. मनीषा चौबीस ने बताया कि दो दिवसीय कोलाज कार्यशाला में प्रथम दिन विशेषज्ञ द्वारा कला का प्रदर्शन एवं दूसरे दिन छात्राओं द्वारा सृजित की गई कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। यह कला प्रयोगात्मक एवं रोजगार उन्मुख कला है, इस आयोजन से विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में एक नवीन दिशा एवं दशा मिलेगी। इस अवसर पर विभाग सदस्य प्रो. कहानी भानावत, प्रो. सुशील निंबार्क, पुष्पा मीणा, प्रो. रामसिंह भाटी, डाॅ. दीपक सालवी, डाॅ. मयंक शर्मा, डॉ. जयश्री चुंडावत आदि उपस्थित थे।

Related posts:

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

पशु बीमार हैं तो डायल करें- 1962

हिन्दुस्तान जिंक स्थापित करेगा 100 बेड का एयरकंडीशन अत्याधुनिक कोविड फील्ड हाॅस्पीटल

Hindustan Zinc Shines with 6 Awards atRajasthan State’s Prestigious 28thBhamashahAwards

जिंक ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप में तीन अवार्डस से सम्मानित

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उदयपुर में निकाली नागरिक तिरंगा यात्रा

दिव्यांग कन्या पूजन रविवार को

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का उदयपुर में भव्य स्वागत

दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

हिंद जिंक स्कूल, ज़ावर का उत्कृष्ट परिणाम

महाराणा जगत सिंह काल से संजोई आस्था: हाथी पर विराजमान अनूठी प्रतिमा और जगदीश मंदिर के बचे पत्थरों से...

आधुनिक खेती में हिन्दुस्तान जिंक की पहल