एआईसीसी के सदस्य दिनेश खोड़निया ने की जनसुनवाई

जन सुनवाई में 30 संस्थाओं एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
उदयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (अशोक गहलोत) के निर्देशानुसार शुक्रवार को सर्किट हाउस (Circuit House) में एआईसीसी (AICC) के सदस्य दिनेश खोड़निया (Dinesh Khodnia) ने सर्व समाज के प्रतिनिधियों की राज्य सरकार की ओर से रियायती दरों पर यूआईटी (UIT) से भू आवंटन (Land allotment) में हो रही देरी एवं समस्याओं को लेकर जन सुनवाई की। जन सुनवाई में लगभग 30 संस्थाओं एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विभिन्न संस्थाओं एवं समाजों के प्रतिनिधि सर्किट हाउस में खोड़निया के पास पहुंचे। खोड़निया ने एक-एक कर सभी संस्था एवं समाज के प्रतिनिधियों से भू आवंटन को लेकर जानकारी ली। खोड़निया उनसे पूछा कि कितने समय पूर्व आपने आवेदन किया है, अब तक इसमें क्या प्रक्रिया पूर्ण हुई है और कहां पर समस्या आ रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि जिस जमीन की आप मांग कर रहे हैं, उस जमीन को आपने देखते हुए उसका मौका मुआयना भी किया है। खोड़निया की जन सुनवाई में 15 से 20 साल पुराने आवदेनकर्ता भी पहुंचे जिन्होंने राज्य सरकार से रियायती दरों पर भू आवंटन की मांग कर रखी थी लेकिन अभी तक किन्हीं कारणों से भू आवंटन नहीं हो पाया।
खोड़निया ने सभी को आश्वस्त किया कि अति शीघ्र भू आवंटन की प्रक्रिया सम्पन्न करवा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत बार-बार कहते हैं, आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा। इसलिए भू आवंटन में कोई समस्या आने वाली नहीं है। खोड़निया ने कहा कि कई प्रतिनिधि विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल, कई अस्पताल तो कोई संस्था के लिए भू आवंटन करवाना चाह रहे हैं। इसके साथ ही कई समाज अपने सामाजिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी अलग से जगह की मांग कर रहे हैं। खोड़निया ने सभी को विश्वास दिलाया कि वह सर्व समाज एवं संस्थाओं की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे। इसके बाद जब भी केबिनेट की बैठक होगी उसमें भू आवंटन के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दिलावाने के प्रयास किये जायेंगे।
जनसुनवाई में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, पार्षद अजय पोरवाल, अरूण टांक, शंकर चंदेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Related posts:

Siddhant Chaturvedi Invites Guests to Experience Mumbai Like a Local, Only on Airbnb

विशाल नि:शुल्क 31वां पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर 3 जून से

गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में ‘उदगम’ विदाई समारोह का भव्य आयोजन

Hindustan Zinc Sets New Benchmark in Mine Safety Excellence at Intra-Zonal Rescue Competition 2025

Hindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal Bazaar, Expanding Real-Time Market Access for...

ब्रह्माकुमारीज़ उदयपुर का स्वर्ण जयंती समारोह 21 दिसंबर को

JK Tyre- best in class “ESG” rating in tyre industry – targets carbon net zero by 2050

रामी ग्रुप ऑफ़ होटल्स और अमानगिरि होटल्स एंड रिज़ॉट्र्स द्वारा होटल रामी रॉयल और उनके प्रसिद्ध सिग्...

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में बालिका के लिए 200 किमी दूर से आये रक्तदाता

अपने खेत पर काम करते नजर आए बाबूलाल खराड़ी

तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सरसों मॉडेल फार्म प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका

Jaguar Land Rover India and Tata Power announce partnership for Electric vehicle charging infrastruc...