श्रीमती पारीक को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

उदयपुर। हिन्‍दी-राजस्‍थानी के प्रसिद्ध साहित्‍यकार औंकारश्री की विधवा पत्‍नी सूर्या पारीक के मूत्र रोग तथा अन्‍य व्‍याधियों से पीडि़त एवं असहाय होने पर समाजसेवी और कांग्रेसके वरिष्‍ठ नेता एडवोकेट फतहलाल नागौरी ने तत्‍काल सहायता स्‍वरूप अपनी और से ग्‍यारह हजार रूपये की सहायता की।

Creative from India to the World

एडवोकेट नागौरी ने बताया कि यह राशि जर्नलिस्‍ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान (जार), उदयपुर के अध्‍यक्ष डॉ तुक्‍तक भानावत के साथ जाकर श्रीमती पारीक के निवास पर जाकर दी।

नागौरी ने बताया कि साहित्‍यकार औंकार पारीक का परिवार घोर आर्थिक तंगी और परेशानी में जीवनयापन कर रहा है। उन्‍हें संभालने तथा सहयोग करने वाला भी कोई नहीं है। एक पु्त्र पवन है जो मानसिक रूप से कमजोर है। उल्‍लेखनीय है कि श्री पारीक पूर्व में राजस्‍थान साहित्‍य अकादमी में सहायक सचिव तथा राजस्‍थानी भाषा साहित्‍य एवं संस्‍कति अकादमी में सचिव रह चुके है।