पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उदयपुर में नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन

उदयपुर। पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उदयपुर में शुक्रवार को नशा मुक्ति सप्ताह के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनोचिकित्सा विभाग, शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यशाला का विषय “मानसिक स्वास्थ्य – नशे और लत को अलविदा” था। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक, स्नातकोत्तर छात्र, मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक डायरेक्टर प्रो. दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि प्रो. प्रवीण खैरकर के स्वागत से की। प्रो. खैरकर ने अपने व्याख्यान में नशे की समस्या और उसके मानसिक, शैक्षणिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 5 पीयर ग्रुप रिफ्लेक्शन रोल-प्ले मॉडल के माध्यम से यह बताया कि कैसे नशा धीरे-धीरे पढ़ाई, करियर और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम का समन्वय प्रो. गणेश खेमनार द्वारा किया गया। छात्रों के बीच काल्पनिक (सिमुलेटेड) स्थितियों के माध्यम से यह दिखाया गया कि नशे की लत व्यक्ति को व्यक्तिगत स्तर से लेकर पारिवारिक और सामाजिक स्तर तक कैसे नुकसान पहुँचाती है।
प्रो. प्रवीण खैरकर द्वारा माइंडफुलनेस आधारित अभ्यासों का लाइव सत्र भी कराया गया, जिसमें तनाव प्रबंधन और आत्म-नियंत्रण के सरल उपाय बताए गए। उन्होंने यह भी समझाया कि नशे की समस्या को स्वीकार करना ही समाधान की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर डॉ. प्रियांका झा (सीनियर रेज़िडेंट) एवं डॉ. तेजेन्द्र नाथ (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) ने नशे से बाहर निकलने के व्यावहारिक तरीकों और उपचार विकल्पों पर जानकारी दी। वहीं डॉ. दिव्या चड्ढा ने नशा विरोधी विषय पर एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर सभी को भावनात्मक रूप से जागरूक किया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में यह संदेश देना था कि नशा नहीं, जीवन को अपनाएँ और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

Related posts:

THE NEW RANGE ROVER VELAR Launched at ₹94.3 lakh

मकर संक्रान्ति पर गरीबों एवं दिव्यांगों की सेवा

एसेन्ट करियर पॉइन्ट के अरिष्ट जैन ने रचा इतिहास

Vedanta’s Nand Ghar Crosses 10,000 Mark Across 16 States

पिम्स हॉस्पिटल में कैडवेरिक ऑर्थोप्लास्टी कॉन्क्लेव 2024 सम्पन्न

लोकजन सेवा संस्थान ने मनाया वर्ल्ड एड्स डे

Indira IVF’s first-born Navya, the flagbearer in the quest to eradicate infertility, celebrates her ...

संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुँचे जन जन तक, दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को बनाए...

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता सत्र आयोजित

येस सिक्योरिटीज ने उदयपुर में कायम की अपनी मजबूत मौजूदगी