पर्यटकों के प्रति संवेदनशीलता से व्यवहार किए जाने के लिए जागरूकता अभियान

उदयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के निर्देशन में राज्य में पर्यटकों को विशेष कर महिला पर्यटकों को सम्मानजनक व सुरक्षित वातावरण की सुनिश्चितता हेतु, पर्यटकों के प्रति संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। इसकी जागरूकता के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप निदेशक पर्यटन द्वारा सहेलियों की बाड़ी में औचक निरीक्षण किया गया एवं गाइडिंग करने वालों के लाइसेंस की पर्यटन थाने के स्टाफ के साथ चेकिंग की गई । यह चेकिंग विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नियमित तौर पर जारी रहेगी। इस दौरान पर्यटकों को होटल एसोसिएशन, ट्रैवल एजेंट एवम गाइड के माध्यम से फीडबैक फॉर्म भी वितरित किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों को परेशान करने वाले बिना लाइसेंस के गाइडों का कार्य करने वालों पर राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम 2010 में प्रस्तावित कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

Related posts:

कारदेखो को मिली 70 मिलियन डॉलर की फंडिंग, चीन और यूरोप के निवेशकों ने किया कंपनी में निवेश

वंदे मातरम् के 150 वर्षः राष्ट्रचेतना को सहेजता राजस्थान विधानसभा कैलेंडर-2026

जिंक कौशल केंद्र से कुशल होकर, रोजगार से जुड़ रहे युवा

यूएसए के एंबेसेडर एरिक एम गार्सेटी उदयपुर पहुंचे

महाराणा शंभुसिंह की 176वीं जयन्ती मनाई

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजऱ 50

250 मरीजों को फल एवं बिस्कीट वितरित

खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में, हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइन्स में 49वें ...

Prince Pipes and Fittings raids Rajasthan’s Himalaya Plastics to bust duplicate product racket

How businesses can grow with Paytm all-in-One QR

आवासीय विद्यालय एवं नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षकों का सम्मान

कोरोना शिखर से शून्य