फतहसागर तक निकली रैली, बांटे नि:शुल्क पौधे

– बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मनाया 117वां स्थापना दिवस –

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) । बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपना 117 वां स्थापना दिवस आज मनाया। बैंक के स्थापना के 116 वर्ष पूरे होने पर उदयपुर में आज रैली निकाली गई।
बैंक के 117 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की और से आज प्रात: क्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण से रैली निकाली गई जो फतहसागर पहुंची। रैली में क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ उदयपुर स्थिति शाखाओं के स्टाफ सदस्य शामिल हुए।
क्षेत्रीय प्रमुख बी. एल. मीना के साथ निकली रैली के जरिए शहरवासियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया और इसी उद्देश्य से बैंक द्वारा सुबह फतहसागर की पाल पर आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क 117 पौधे वितरित किए।
उप क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि इससे पहले क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में ही ब्लड डोनेशन केंप का आयोजन भी किया गया और इस खास दिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
क्षेत्र की समस्त शाखाओं द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कुछ शाखाओं ने राजकीय स्कूलों के बच्चों के लिए बैंक की ओर से स्टेशनरी सामग्री, नोट बुक्स, स्कूल बैग, जूते, छाते बांटे गए तो स्कूलों को पंखे, वाटर कूलर, व्हील चेयर और गौ रक्षा सेवा स्ंस्थानों को फ्रीज़ बांटे गए और आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
साथ ही क्षेत्र की प्रत्येक शाखा द्वारा सीएसआर गतिविधियों में सामाजिक कार्यक्रम से साथ 17 पौधे रोपे और 17 पौधे ग्राहकगणों को वितरित किए।
समापन समारोह में बैंक के उदयपुर क्षेत्र के सहा. महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख बी. एल. मीना ने संबोधन में सभी स्टाफ सदस्यों को टीम भावना के साथ काम करते हुए आने वाले वर्षों में बैंक को नई बुलंदियों तक ले जाने का आह्वान किया। इन आयोजनों में उप क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार, स्टाफ सदस्य तथा बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारीगण के साथ सम्मानित ग्राहकगण भी मौजूद थे।

Related posts:

गोवर्धन सागर में दीपदान कर जल संरक्षण का संकल्प लिया

नवजात की श्वांस नली का सफल ऑपरेशन

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

गोगुन्दा में पेंथर का आतंक

भारत में स्कोडा को ग्रोथ दिलाएगी "कुशाक"

म्यूजिकल सिंफनी ने नए अंदाज में बांधा समां

जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ जिंक ब्लू क्यूब्स लीग 2024-25 का किया सफलतापूर्वक आयोजन

'वर्ल्ड क्लास' कृत्रिम अंग योजना पर काम : प्रशांत

जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा निर्मित “राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र डेड़रो की ढाणी मे...

श्रीराम सुपर 252 और 272 से राजस्थान के किसानों की गेहूं उत्पादकता बढ़ी

स्मिता पारिख डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित

बोनान्ज़ा वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च ने वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन रेटिंग दी