पांच माह के बच्चे के सिर की गांठें व सिर में भरे पानी का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने पांच माह के बच्चे के सिर की गांठें व सिर में भरे पानी का सफल ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के मुख्य न्यूरो सर्जन डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि बच्चे को जन्म से ही सिर में पानी भरने की समस्या थी। परिजनों ने बच्चे को उदयपुर व अहमदाबाद के कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पाया। किसी परिचित के कहने पर उन्होंने बच्चे को पारस जे. के. हॉस्पिटल में दिखाया जहां एमआरआई जांच में पता चला कि बच्चे के सिर मे पानी भरा है और गाठें भी हो रहीं हैं। इस बीमारी का एक मात्र विकल्प मात्र ऑपरेशन था।
डॉ. अजीत सिंह ने परिजनों को कहा कि ऐसी गांठें लाखों बच्चों में से सिर्फ 1-2 बच्चों में ही होती हैं। उन्होंने अपने चिकित्सकीय अनुभव में ऐसे 3-4 मामले ही देखे हैं। उपचार में खतरा है लेकिन नामुमकिन नहीं है। परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और यूएसजी की सहायता से सिर का पानी व गांठें निकालकर मरीज को नया जीवन प्रदान किया। ऑपरेशन के 48 घंटे में ही बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बच्चा अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ है। ऑपरेशन के दौरान डॉ. नितिन कौशिक, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. कपिल गर्ग तथा डॉ. मनोज का विशेष योगदान रहा।
अस्पताल के फैसेलिटी डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने चिकित्सकीय टीम को बधाई देते हुए बताया कि ऐसे जटिल ऑपरेशन के लिए उदयपुरवासियों को पहले अहमदाबाद या किसी बड़े शहर जाना पड़ता था लेकिन पारस जे.के. हॉस्पिटल की अनुभवी टीम व अत्याधुनिक तकनीक के कारण अब ऐसे उपचार उदयपुर में संभव हो पा रहे हैं।

Related posts:

Mission Mustard 2025: Aiming for 200 lakh tone by 2025

आज़ादी से पूर्व जन्में सदस्यों का बहुमान

गर्भावस्था के शुरुवाती नुकसान के बाद भी मातृत्व सुख

एमवे इंडिया ने नवप्रवर्तन में बड़ी छलांग लगाते हुए गमीज और जेली स्ट्रिप्स फॉर्मेट में सप्लीमेंट्स की...

ओपो इंडिया द्वारा 5जी से युक्त एफ 19 प्रो सीरिज लॉन्च

जिंक की समाधान परियोजना जावर क्लस्टर में पशु स्वास्थ्य के 30 शिविरों में 9297 पशुओं का हुआ इलाज

प्लास्टिक के विकल्प कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू

पेटीएम की ‘ट्रेवल फेस्टिवल सेल’

भारतीय सशस्त्र बलों का सहयोग करने के लिए एलजी कंपनी एक करोड़ रूपए की सहायता राशि देगी

जालसाजों ने आपके बैंक खाते से पैसे चुराने के नए तरीके खोज लिए हैं : मनीष अग्रवाल

इंदिरा आईवीएफ ने आयोजित की पहली राष्ट्रीय 'रेप्रो क्विज'

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने पेटीएम को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का एकीकृत ऐप बनाया