हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जनहित के साथ ही रक्तदान जैसे पुनीत कार्य अनुकरणीय : ताराचंद मीणा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंककर्मियों ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान
उदयपुर।
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जनहित के कार्यों में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में जिंक की भागीदारी अनुकरणीय है। यह बात विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रेड क्रोस सोसायटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इसमें आमजन को आगे बढक़र भागीदारी निभानी चाहिये जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सके। मीणा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि जिंक अपनी सभी इकाइयों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है जो कि पुण्य का कार्य है।


जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि हमारा मानना है कि हमारे समुदायों के स्वास्थ्य और हित से ही समग्र विकास संभव है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित रक्तदान अभियान इसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है, जहां हमारे सभी इकाइयों के कर्मचारी स्वेच्छा से बदलाव लाने के लिए आगे आए हैं। मैं सभी से आव्हान हूं कि जो रक्तदान कर सकते हैं, आगे बढक़र योगदान दें। किसी भी व्यक्ति का यह छोटा सा योगदान दूसरे के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।
हिन्दुस्तान जिंक डिस्पेंसरी में आयोजित रक्तदान शिविर में अरूण मिश्रा ने भी साथी कर्मचारियों के साथ रक्तदान किया। कंपनी के संचालन क्षेत्र जावरमाइंस, देबारी, दरीबा, चंदेरिया, आगुचा, कायड़ एवं पंतनगर में रक्तदान शिविरों में कर्मचारियों एवं सहयोगी कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया।

Related posts:

माता-पिता अपने बच्चों की शारीरिक बनावट के बजाय उनके आंतरिक गुण एवं दक्षता को महत्व दें : राजेंद्र गा...

STAR HFL, A RURAL FOCUSED HOUSING FINANCE COMPANY ANNOUNCES Q1 RESULTS. REGISTERS 474% INCREASE

गुलाबचंद कटारिया द्वारा निधि पुनमिया का सम्मान

Flipkart scales its industry-first Smart Upgrade and Product Exchange program across several new cat...

जेके टायर का 100 प्रतिशत लाभांश

हिन्दुस्तान जिंक का इकोजेन 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ ग्रीन मेटल में अग्रणी

दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑप. बैंक लि. महिला समृद्धि बैंक को भारत रत्न सहकारिता सम्मान

अहमदाबाद विमान हादसे पर शर्मा ने जताया गहरा शोक

बाराबंकी के जंगल में निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए रवाना हुआ दल

श्री सीमेंट की बुजुर्गों की सीएसआर परियोजना ‘प्रणाम’

ऊर्जा संरक्षण हेतु हिन्दुस्तान जिंक द्वारा परिचालन में किए जा रहे निरंतर नवाचार

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी उत्सव में 7,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने लिया ग्रामीण सशक्तिरण ...