अपर जिला सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने नारायण सेवा का अवलोकन किया

उदयपुर। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन कर दिव्यांगता में निःशुल्क सुधारात्मक सर्जरी के लिए देश के विभिन्न भागों से आए किशोर-किशोरियों से भेंट कर हौसला अफजाई की व उनके सुखद जीवन की कामना की।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने स्वागत करते हुए संस्थान के विभिन्न सेवा प्रकल्पों व रोजगारोन्मुख प्रशिक्षणों की जानकारी दी। शर्मा ने मानसिक विमंदित, प्रज्ञाचक्षु व दिव्यांग बालक – बालिकाओं के अधुनातन शिक्षण, आवासीय व्यवस्था कृृत्रिम अंग एवं कैलीपर कार्यशाला तथा दिव्यांगजन की सर्जरी को देखा व चिकित्सकों से तत् सम्बंधी जानकारी ली। निदेशक वंदना अग्रवाल ने शर्मा को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विमंदित बालक द्वारा हस्त निर्मित पोस्टर भेंट किया। उन्होंने बालक से भेंट कर उसकी प्रतिभा को सराहा। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता महिम जैन, संजय दवे, दिलीप चैहान व मोहित मेनारिया मौजूद थे।

Related posts:

Atypical Advantage and Nexus Select Malls Unite for an Inclusive Independence Day Celebration

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पर कार्यशाला आयोजित

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

130 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित

जिंक कौशल केंद्र से कुशल होकर, रोजगार से जुड़ रहे युवा

विशाल बावा के कर कमलों से हुआ वृंदावन धाम में भव्य ध्वजाजी का आरोहण

सरकार ने मावली में मदरसे को आवंटित जमीन निरस्त की

राइजिंग राजस्थान 2024 में आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी हिंदुस्तान जिंक की स्टाॅल

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का किया स्वागत अभिनंदन व जताया आभार

हिन्दुस्तान जिंक डिजिटल रूप से सक्षम जिंक फ्रेट बाजार के साथ मेटल लॉजिस्टिक्स में लाया क्रांति

ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेन्ट का आगाज

महावीर यति को पीएचडी की उपाधि