पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज उमरडा उदयपुर में कैडवेरिक ओथ

शपथ का उद्देश्य मानव शव के साथ सर्वोच्च सम्मान के साथ व्यवहार करना

उदयपुर : पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज उमरडा, उदयपुर में शरीर रचना विभाग द्वारा एम. बी. बी. एस. के विद्यार्थियों को शव विच्छेदन (Cadaver Dissection) पूर्व ली जाने वाली शव शपथ (cadaveric oath) दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. सुरेश गोयल, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. गणेश खेमनार ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
इस दौरान डॉ. सुरेश गोयल ने कहा कि मानव शरीर (कैडवेर) को प्रत्येक चिकित्सक का प्रथम शिक्षक कहा जाता है क्योंकि मानव शरीर के माध्यम से ही मेडिकल छात्रों को पेशेवर सिद्धांत, ज्ञान, आचरण और परोपकारी व्यवहार की जानकारी मिलती है।
शपथ का उद्देश्य छात्रों में मानव शव के साथ सर्वोच्च सम्मान के साथ व्यवहार करना, शव की गोपनीयता का सम्मान करना और मृतक तथा उनके परिवार द्वारा किये गए बलिदान से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज की सेवा में लगाने की भावना को आजीवन ध्यान में रखना व उसका पालन करना होता है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रणव, डॉ. ए एल बेजेन्तरी, डॉ. चिंतन, डॉ. प्रकाश के जी, डॉ. सानिया, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. शबिना, डॉ. राम प्रकाश सैनी, डॉ. मनहीत, डॉ. नाजिमा एवं डॉ. विजय लक्ष्मी उपस्थित रहे।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीआईएएच के साथ मिलकर समाधान परियोजना से जुड़े किसानों को मुफ्त बीज किट वितरित

महर्षि चरक जयंती: आयुर्वेद के पितामह के जीवन और चिकित्सा सिद्धांतों की प्रासंगिकता

प्रभुलाल का पुरस्कार के लिए चयन

44वां निशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 4 से

बाघदड़ा नेचर पार्क में मगरमच्छ संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने किया 5 करोड़ का सहयोग

Hindustan Zinc Wins 6th CSR Health Impact Awards 2022

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

नव आगन्तुक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का स्वागत एवं ओरियंटेसन कार्यक्रम

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

हास्य कवि डाड़मचंद ‘डाड़म’ की पांच पुस्तकें लोकार्पित

शिविर में 450 लोगों के लगी वैक्सीन