Local News

January 24, 2022

Hindustan Zinc Creates Awareness On National Girl Child Day

Udaipur : Every year on January 24, India celebrates National Girl Child Day to raise awareness of the inequalities that girls suffer and to emphasise the […]
January 24, 2022

जिंक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जागरूक

उदयपुर: बालिकाओं में होने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता को लेकर प्रतिवर्ष 24 जनवरी को भारत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता है ताकि बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जोर दिया जा सके। देश की सबसे बड़ी सीसा, जस्ता और चांदी उत्पादक हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड बालिकाओं को सशक्त बनाने और शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।  इस वर्ष कंपनी ने जावर और आगूचा के सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत उदयपुर और भीलवाड़ा जिले में दीपक फाउंडेशन के साथ मिलकर मोबाइल हेल्थ यूनिट्स के माध्यम से कई पहल की। कार्यक्रम में 150 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें 60 ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।जावर और आगूचा सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों के साथ भाषण, नृत्य और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए पोस्टर बनाने और उनकी कलाकृति पर चर्चा की जिम्मेदारी दी गई कि उन्होंने इससे क्या सीखा और आज के दिन वे क्या संदेश देना चाहती हैं। सभी बालिकाओं को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों के लिए स्टेशनरी किट दिए गए। इन गतिविधियों के अलावा कंपनी ने किशोर लड़कियों के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए हीमोग्लोबिन चेकअप किया। एनिमिक बालिकाओं को परामर्श सहित दवाएं वितरित की गई।हिन्दुस्तान जिंक का हमेशा से विश्वास रहा है कि हर लड़की में क्षमता होती है। जब लड़कियों को शिक्षित किया जाता है तो समाज मजबूत होता है। कंपनी सखी, खुशी, नंदघर और शिक्षा संबल जैसे अभियान संचालित करती आई है जो लड़कियों और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करती है और शैक्षिक, स्किल डवलपमेंट के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य की देखभाल आदि सेवाएं प्रदान करती हैं। इनसे सैकड़ों बालिकाओं और महिलाओं को लाभ हुआ है जिससे उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने, नेतृत्व क्षमता बनाने और कौशल आधारित नौकरी एवं करियर के अवसर खोजने में मदद मिलती है।
January 22, 2022

हिन्दुस्तान ज़िंक के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

रिकॉर्ड उच्च तिमाही: अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिष्कृत धातु उत्पादन, 2701 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ उदयपुर : जस्ता, सीसा और चांदी की अग्रणी वैश्विक एकीकृत […]
January 20, 2022

नवागन्तुक कलेक्टर का स्वागत

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल के अगुवाई में नवागन्तुक जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार चौधरी का […]
January 19, 2022

उदयपुर में बुधवार को कोरोना का विस्फोट, 876 नये रोगी मिले

उदयपुर। उदयपुर में बुधवार को कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है जिसमें 876 संक्रमित रोगी मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को […]
January 19, 2022

130 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित

उदयपुर। अक्षयपात्र फाउंडेशन गरीब और जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में फाउंडेशन की ओर से बडग़ांव […]
January 18, 2022

जनजाति बाहुल्य अनुसूचित क्षेत्रों का हो सर्वांगीण विकास : राज्यपाल

उदयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जनजाति बाहुल्य अनुसूचित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए  कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें […]
January 18, 2022

राहत पहुंची उखलियात लाभार्थी हुए प्रफुल्लित

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान की मुहिम ‘सकून भरी सर्दी’ के तहत मंगलवार को संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में राहत टीम गरीबों और आदिवासियों के […]
January 17, 2022

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

उदयपुर । पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाओं के साथ बढ़ती ठिठुरन को देखते हुए नारायण सेवा संस्थान ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ऊनी वस्त्र, […]