चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी स्थल पर चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कन्या पूजन के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हो गए। यहां नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से करीब 8 कि मी दूरी पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल पर मंदिर पर होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन रहा। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। भोपाजी बाबूलाल जटिया ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री नाकोड़ा देवनारायणजी देव स्थल पर नवरात्रि महोत्सव आयोजित :
जिले के महाराज की नेतावल के निकट पाचली में मगरी पर स्थित श्री नाकोड़ा देवनारायण जी देव स्थल पर चैत्र नवरात्रि महोत्सव हवन, अनुष्ठान व कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ। देवस्थल पर प्रतिदिन अनुष्ठान व चौकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। जिला मुख्यालय से करीब 28 कि मी दूरी पर नेतावल के निकटवर्ती पाचली में प्राचीन, चमत्कारिक श्री नाकोड़ा देवनारायण जी मंदिर स्थित है। उल्लेखनीय है कि श्री नाकोड़ा देवनारायण धर्म स्थल पर आधे तेल और आधे पानी से अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित रहती है। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। भोपाजी हेमराज गुर्जर ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।

