इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा भामाशाह पुण्यतिथि पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर : इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भामाशाह रीना सोजतिया की ओर से जीजीएसएस बालाथल स्कूल में 120 स्वेटर्स वितरण किये गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चंद्रकला कोठारी ने इनरव्हील के उद्देश्यों और सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी और समझाया कि कैसे घर और परिवार में रहते हुए भी सेवा और मित्रता का धर्म निभाया जा सकता है। “स्पर्श – एक एहसास” परियोजना के अंतर्गत “सेफ–अनसेफ टच के साथ-साथ ग्लोबल सेफ्टी साइन” के बारे में भी बच्चों को सरल एवं प्रैक्टिकल तरीके से समझाया गया। बबिता जैन ने दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त किए गए। चन्द्रकला कोठारी ने बच्चों से प्रश्नोत्तर किए तथा गिफ़्ट प्रदान किए।


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रिंसिपल प्रेरणा जैन की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने न केवल विद्यालय में कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का समन्वय किया, बल्कि बच्चों को ऐसे सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया। संचालन अध्यापक महावीर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गण श्रीमती मंजू जादौन, पुष्पेंद्र, मांगीलाल, कमलेश, श्रीमती ऊषा, सुश्री विजयलक्ष्मी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Related posts:

रेडक्लिफ लैब्स ने उदयपुर में सैटेलाइट लैब शुरू की

गीतांजली डे़न्टल एण्ड़ रिसर्च इंस्ट्टियूट में ओरियनटेशन कार्यक्रम का आयोजन

होण्डा 2 व्हीलर्स इंडिया की नई डीलरशिप दक्ष होण्डा का शुभारंभ

Tata Motors launches all-new Intra V70 pickup, Intra V20 Gold pickup and Ace HT+

ज्योति कलश रथ यात्रा का उदयपुर में भक्ति भाव के साथ स्वागत

बाग वाले हनुमान जी के मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ. विमला भंडारी सम्मानित

वाद्य यंत्रों और सुरो की जुगलबंदी के साथ गज़ल एवं भजन की प्रस्तुति से श्रोता हुए रस विभोर

HDFC Bank launches customised apps for large institutions

जिला प्रशासन एकादश और ज़िंक एकादश की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में रक्तदान शिविर आयोजित, 65 यूनिट रक्त संग्रहण