मेवाड़ी परंपरा को पुरस्कार : चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह को विशेष सैन्य सम्मान से नवाजा

उदयपुर : भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ये विशेष पुरस्कार भारतीय सेना को कोविड जैसी विषय परिस्थितियों में दो हाईटेक एंबुलेंस भेंट करने व सेना की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हुए पुनीत कार्य करने, समाज सेवा, शिक्षा, महिला शिक्षा, चिकित्सा, महिला स्वच्छता प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के क्षेत्र में 9 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापित करने के लिए प्रदान किया है।


डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि मेवाड़ की शौर्य परंपरा आज भी भारतीय सेना में 9वीं बटालियन द ग्रेनेडियर्स (मेवाड़) के रूप में जीवंत है। मेवाड़ राजघराने और इस बटालियन के बीच ऐतिहासिक, भावनात्मक और परंपरागत मजबूत रिश्ता भी अनूठा है। महाराणा प्रताप की वीरता से प्रेरित यह बटालियन अपने अनुशासन, साहस और बलिदान के लिए जानी जाती है, जो मेवाड़ के लिए गौरव की बात है।

Related posts:

ईवास मॉड्यूलर किचन ने उदयपुर में किया अपनी उपस्थिति का विस्तार

देश को पानीदार बनाना है तो भूजल के डिस्चार्ज की तुलना में अधिक रिचार्ज करने के प्रबंध करने होंगे

तीन दिवसीय सहकार मेला 14 नवंबर से

अब तक छह महिलाएं ही पहुंची विधानसभा

सुरक्षा मूल्यों के साथ हमारा प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा एंबेसेडर बने : अरूण मिश्रा

एचडीएफसी बैंक ने कन्याकुमारी शहर में पहली शाखा खोली

प्रो. पी. के. सिंह वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष नियुक्त

किसी के अधिकारों का कभी हनन नहीं करना ही स्वतंत्रता है : मुनि सुरेश कुमार

लाॅकडाउन जारी रहने तक अग्रिम फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल

नेशनल फॉक फेस्टिवल का शिल्पग्राम में आयोजन

नारायण सेवा में तुलसी विवाह

जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा कोरोना वायरस के नियन्त्रण के लिए मदद की पहल