नन्दनी नागदा का गणतंत्र दिवस की रिपब्लिक डे परेड के लिए चयन

उदयपुर : महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक महाविद्यालय राजस्थान कृषि महाविद्यालय की एनसीसी (एयर विंग) कैडेट नन्दनी नागदा का चयन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रिपब्लिक डे परेड (आर.डी.सी.) के लिए चयन हुआ है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।


नन्दनी नागदा विश्वविद्यालय के बी.एस.सी. (ऑनर्स) थ्रेड वर्ष की छात्रा की छात्रा हैं और एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और विभिन्न कैंपों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए आर.डी.सी. की अंतिम परेड में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के एनसीसी इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विश्वविद्यालय में एनसीसी के शुरुआत से ही कई छात्राओं ने आर.डी.सी. के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी, लेकिन कैडेट नन्दनी नागदा पहली ऐसी छात्रा हैं जिनका चयन इस प्रतिष्ठित परेड के लिए हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर मनोज कुमार महला और एनसीसी एयर विंग सी. टी. ओ. राम नारायण कुम्हार ने कैडेट को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की एक विशेष उपलब्धि बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में अन्य छात्रों को भी एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

Related posts:

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

ब्रांड आइडिया बेहतर रोजगार, उद्यमिता अवसरों के स्मार्ट समाधान के रूप में ‘नेटवर्किंग’ को पेश किया

Discover Lollapalooza India 2026 with exclusive Airbnb Experiences

जि़ंक की सखी परियोजना को एसोचैम वूमेन एचीवर्स एवार्ड 2019

शिल्पग्राम में नाटक ‘मुझे अमृता चाहिए’ का मंचन

श्रद्धा और उल्लास से मनाई हनुमान जयंती

एपीएल लीजेंड्स ने 7 लीजेंड्स को 17 रनों से दी मात

18 youth of Hindustan Zinc Skill Centre got selected as Security Guards at Rajiv Gandhi Airport Hyde...

ZINC FOOTBALL ACADEMY CROWNED CHAMPIONS OF RAJASTHAN; QUALIFIES FOR I-LEAGUE 3

राजू भूतड़ा ने संभाला मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्यभार

स्वस्थ रहने के लिए एक माह तक रोज खाएं पंजीरी

Sunil Duggal, CEO, Hindustan Zinc appointed Interim CEO, Vedanta Limited