मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह उदयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंच कर पूर्व राज परिवार के दिवंगत सदस्य स्व. अरविन्दसिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे राजकीय विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। वहां जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से उदयपुर स्थित सिटी पैलेस आए। सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास में दिवंगत अरविन्दसिंह मेवाड़ की शोक सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया। साथ ही उनके पुत्र लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ और अन्य परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, सीएमओ से संयुक्त सचिव अरविन्द पोसवाल, जिला कलक्टर नमित मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts:

विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर युवा मंच द्वारा सघन वृक्षारोपण

कैंसर से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रावत श्री महासिंहजी बावजी की 311वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

जातिगत जनगणना की मांग कांग्रेस  लंबे समय से उठा रही है : सचिन पायलट

उदयपुर में कृषि प्रसंस्करण मंत्रालय का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

बालगीत लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम यूजिंग वर्डप्रेस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहा जावर ग्रुप ऑफ माइंस

एनपीसीआई ने सुरक्षित भुगतान के लिए यूपीआई चलेगा अभियान द्वारा इंडियापेसेफ की शुरुआत की

‘हमारा मेवाड़-हमारी संस्कृति‘ पत्रिका का विमोचन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में 70 नए नंदघरों का शुभारंभ, इस वर्ष अब तक 101 नदंघर प्रारंभ

आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर करने की मांग, तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे करदाता