गोगुन्दा में पेंथर का आतंक

दो दिन में 3 लोगों का बनाया शिकार
उदयपुर के अलावा जोधपुर और राजसमंद से भी रेस्क्यू टीमें बुलाई
उदयपुर।
उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के छाली पंचायत के उमरिया गांव में पेंथर का आतंक बढ़ता जा रहा है। पेंथर ने 2 दिन में 5 किलोमीटर के दायरे में 3 लोगों को मार डाला। आदमखोर पेंथर ने शुक्रवार को खेत में काम कर रही एक महिला को मार डाला।


जानकारी के अनुसार उमरिया गांव निवासी हमेरी भील (50) शुक्रवार शाम 4 बजे खेत में काम कर रही थी। इस दौरान पेंथर ने उस पर हमला कर दिया। महिला जोर-जोर से चिल्लाई तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग कुल्हाड़ी, डंडे लेकर उसकी ओर भागे लेकिन तब तक पेंथर हमेरी को जंगल में खींचकर ले गया। गांव के लोग जब वहां पहुंचे तो हमेरी भील की ओढऩी वहां पड़ी हुई थी। हमेरी भील का खेत जंगल से सटा हुआ है। लोगों ने झाडिय़ों में हमेरी भील को देखा और पेंथर उसके पास बैठा हुआ था। डर के मारे लोगों की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने शोर मचाया तो पेंथरवहां से चला गया। झाडिय़ों में देखा तो वहां हमेरी का शव पड़ा मिला।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को पेंथर ने 2 लोगों पर हमला कर मार डाला था। गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे पेंथर ने नाबालिग लडक़ी को मार डाला था। नाबालिग का हाथ चबाने के साथ ही मुंह, पीठ और छाती को भी पेंथर ने बुरी तरह नोच डाला। लडक़ी का शव घने जंगल में करीब 4 किलोमीटर अंदर मिला। इसके बाद देर शाम करीब 6.30 बजे उंडीथल गांव से 3 किमी दूर भेवडिय़ा गांव में खेतों में गए युवक पर पेंथर ने हमला कर दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचते इससे पहले ही युवक की मौत हो गई।
पेंथर के हमले में 2 लोगों की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गोगुंदा-झाड़ोल रोड को पत्थर लगाकर बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि 2 लोगों को मारने के बाद भी देर रात को पेंथर की मूवमेंट गांव के आस-पास देखी गई।
उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि स्थिति को देखते हुए दो और रेस्क्यू टीमें बुलाई गई हैं और पेंथर को टैक्यूलाइज करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि उदयपुर की टीम मौके पर ही है। इसके अलावा जोधपुर और पास के जिले राजसमंद से भी रेस्क्यू टीमें बुलाई गई हैं। चित्तौड़ा ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में जिस तरह से इंसानों पर हमला हुआ है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि एक ही पेंथर द्वारा हमले किए जा रहे है।

Related posts:

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में 13 से 15 अगस्त तक फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट

Sandhya Rasakatla becomes India’s first woman mine manager in the unrestricted category

राजमहल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की डेढ़ घंटे मुलाकात

रज शिल्पांकन पर कार्यशाला आयोजित

30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सात दिन के रिमांड ...

Hindustan Zinc Massive Sweep at the 21st Chapter Convention on Quality Concept

चौथी दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपेी कांग्रेस का आगाज

गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मुहिम

दिव्यांगजन सशक्तिकरण का नया अध्याय :

कोटक सिक्योरिटीज ने 2025 के लिए मार्केट आउटलुक जारी किया

दुनिया के लिए इंटरनेट खुशी की सौगात

जार द्वारा पंकज शर्मा का अभिनंदन