नारायण सेवा में भव्य कन्या पूजन

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। नारायण सेवा संस्थान में शुक्रवार को शारदीया दुर्गाष्टमी पर अनुष्ठान पूर्वक भव्य कन्या पूजन सम्पन्न हुआ। संस्थापक कैलाश ‘मानव’ व सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान के मुख्य अतिथि भरत भाई व शारदा बेन सोलंकी अमेरिका तथा माॅरिशस से आए रामरूचा व रणदीप रामपाल ने 501 दीपकों से माता स्वरूपा कन्याओं की महाआरती की। इस दौरान नारायण चिल्ड्रन एकेडमी की बालिकाओं ने गरबा रास किया। आरम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि पूजित कन्याओं की नवरात्रि के दौरान दिव्यांगता सुधारात्मक सर्जरी सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। सड़क हादसों अथवा अन्य दुर्घटनाओं में अपने हाथ-पांव खोने वाली बालिकाओं के कृत्रिम अंग लगाए गए। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने कन्याओं को लाल चुनरी ओढाकर हलवा, पूरी व काले चने सहित 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया।


आयोजन में माता का वह स्वरूप विशेष आकर्षण का केन्द्र था, जिसमें माता के हाथ में शस्त्रादि के साथ ही ‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने की दृष्टि से उनके हाथ में कम्प्यूटर, स्मार्ट फोन, पेन, राष्ट्रीय ध्वज स्टेथस्कोप, राॅकेट आदि थे।
पांच से ग्यारह वर्ष की इन कन्याओं में कलकत्ता की जोय चक्रवर्ती, नई दिल्ली की राधिका, झारखंड की रुचि, डूंगरपुर की जाह्नवी और नागौर की भावना ने अपने अंग खोने की आप बीती का जब वर्णन किया तब आयोजन में मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। संचालन महिम जैन ने किया।

Related posts:

सूचना केंद्र में नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास झुलसीं, अहमदाबाद रेफर

जिंक ने सीडीपी के माध्यम से पर्यावरणीय पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को दोहराया

उदयपुर में मिले 1221 नए कोरोना रोगी

इंजी. पुरुषोत्तम पालीवाल ने अध्यक्ष एवं इंजी. पीयूष जावेरिया ने मानद सचिव का पदभार संभाला

नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 15 से

विश्व की सबसे बड़ी शक्ति क्षमा : साध्वी मधुबाला

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित

Hindustan Zinc Joins Forces with CIAH to Distribute Free Seed Kits to Samadhan Farmers

महावीरम अपार्टमेंट मार्ग : सिवरेज लाइन खोद दी, अब नहीं बना रहे सड़क, रोज उठ रहे धूल के गुबार

राजस्थान में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, 11 मंजिला है हॉस्पिटल