मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एयरपोर्ट पर स्वागत

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर संभाग के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदीया में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।


मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर वायुयान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे तथा हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ के नरबदीया के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुनः डबोक आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिले के प्रभारी तथा राजस्व एवं् उपनिवेशन विभाग मंत्री हेमंत मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लांबा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री ने शाम को विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

Related posts:

तीन दिवसीय सहकार मेला 14 नवंबर से

महावीर युवा मंच द्वारा ‘सावन सुहाना’ उत्सव आयोजित

श्रीएकलिंगजी में महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा

नारायण सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान ज़िंक के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

फाइनेंस लीग सीजन—2 के लिये खिलाडियों का हुआ ऑक्शन, 18 अप्रेल से होंगे महामुकाबले

आर्ची टाउनशिप-फेज 2 के नए प्लान एवं ब्रॉशर का विमोचन

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 55 प्रतिशत एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलकर कर रहे भविष्य का निर्माण

नवनियुक्त कलेक्टर का नारायण सेवा ने किया स्वागत

राजस्थान विद्यापीठ में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी

जीवन विज्ञान शिविर सम्पन्न

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ