मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात

मुख्यमंत्री शर्मा ने किया जिले के ऋषभदेव और नयागांव के
नए महाविद्यालयों के भवनों का वर्चुअल लोकार्पण
उदयपुर।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर के फतहगढ़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उदयपुर जिले को बड़ी सौगात देते हुए जिले में दो नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय के भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने क्रमशः साढ़े चार-साढ़े चार करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय ऋषभदेव एवं नयागांव के भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इससे जनजाति अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई मिलेगी।
राजकीय महाविद्यालय ऋषभदेव में आयोजित औपचारिक लोकार्पण कार्यक्रम उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद डॉ. रावत ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार इस अंचल में उच्च शिक्षा को सर्वसुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार इस अंचल की युवा पीढ़ी को उच्च अध्ययन के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना चाहती है और इसी मंशा से इन महाविद्यालयों का लोकार्पण किया जा रहा है, ऐसे में हम सबका दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा अर्जन के लिए सरकार द्वारा सर्वसुलभ कराई जाने वाली सुविधाओं का पूरा-पूरा लाभ सुनिश्चित करावें।  
कार्यक्रम दौरान कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ सतीश आचार्य ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय, ऋषभदेव के भवन निर्माण राज्य सरकार मद से 4.50 करोड़ की लागत से किया गया है और यहां पर 535 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार लगभग 4.50 करोड की लागत से राजकीय महाविद्यालय नयागांव का भवन तैयार हुआ है जिसमें वर्तमान में 356 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ सतीश आचार्य, राजकीय महाविद्यालय खेरवाड़ा नोडल प्राचार्य डॉ रेखा पंचोली, राजकीय महाविद्यालय ऋषभदेव के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ रंजीत मीणा मौजूद रहे।

Related posts:

22वें नागदा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

फतहसागर की पाल पर भारत माता की जयकारों की गूंज

सांसद रावत ने आईजी व एसपी को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

लुप्त कला के संरक्षण हेतु बागोर की हवेली में लीथोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ

अतुलनीय उदयपुरः विरासत, समाज एवं दृष्टि विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू 

महावीरम् अपार्टमेंट में भक्ति, कला और संस्कृति से सराबोर गरबा उत्सव का भव्य समापन

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S RAJRUP SARKAR STARS IN INDIA’S QUALIFICATION FOR AFC UNDER-17 ASIAN CUP 2026

Hindustan Zinc Concludes the 45th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament Trophy in Zawar, Ra...

DR. NITIZ MURDIA APPOINTED AS MEMBER OF NATIONAL ASSISTED REPRODUCTIVE TECHNOLOGY AND SURROGACY BOAR...

दस दिवसीय नि:शुल्क विशाल आयुर्वेद अन्तरंग शल्य चिकित्सा शिविर 14 दिसम्बर से

सिटी पेलेस में होलिका रोपण

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन