जिंक वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत् 118 अधिकारियों को उच्च शिक्षा का अवसर

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अपने कार्यरत अधिकारियों को वर्तमान समय के अनुसार ज्ञान अर्जन, कौशल विकास और कार्य करने के दौरान उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। यह दो वर्ष का कार्यक्रम बिट्स पिलानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के वर्चुअल शुभारंभ पर चीफ ह्यूमन ऑफिसर हिन्दुस्तान जिंक कविता सिंह ने कहा कि ज्ञानार्जन की कोई उम्र या सीमा नहीं है। अर्जित किए ज्ञान को कार्यस्थल पर कुशलता से लागु करें ताकि गुणवत्ता और कार्य के प्रति हमारी समझ में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जीवन में और अधिक अनुशासन की आवश्यकता होगी। इसे सभी को सुअवसर के रूप में लेकर अमल में लाना होगा ताकि इसे सफलता मंे बदला जा सके।
निदेशक, ऑफ कैम्पस प्रोग्राम एण्ड इण्डस्ट्री मैनेजमेंट बिट्स पिलानी, प्रो. जी सुदंर ने कहा कि एक बार फिर से विद्यार्थी बनकर आपके पास शिक्षा अर्जन का सुअवसर आया है जिसे पूर्ण समर्पण से पूरा करना आवश्यक है। हेड लर्निंग एण्ड स्कील डेवलपमेंट रवि गुप्ता ने बताया कि डब्ल्यूआईएलपी के अंतर्गत एमबीए फाईनेन्स में 26, बिजनेस एनलिटिक्स में 55 अधिकारी इसमें प्रशिक्षित होंगे। कार्यक्रम में डीन बिट्स पिलानी प्रो. गुरूनारायण, गु्रपलीड फॉर मैनेजमेंट प्रोग्राम प्रो. कृष्णा मूर्ति, प्रो. गौरव नागपाल, गौरव गाबा ने भी विचार व्यक्त किये।
ज्ञातव्य है कि जुलाई 2020 में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा डब्ल्यूआईएलपी के अंतर्गत अपने 37 अधिकारियों को आईआईएम उदयपुर से उच्च शिक्षा हेतु दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिसटेªशन का अवसर प्रदान किया जा चुका है।

Related posts:

Honda India Foundation Hands Over 25 Customized Honda Shine 100 Quick Response Team(QRT) Vehicles to...

महाराणा प्रताप के लिए जब कोई अपशब्द बोलता है तो मन को बहुत पीड़ा होती है : लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

पेलियेटिव एवं कॉम्प्रिहेन्सिव क्लिनिक का शुभारंभ

‘‘चंद्रयान 3 के बाद इसरो का अंतरिक्ष अन्वेषण’’ विषय पर तकनीकी वार्ता आयोजित

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का भव्य विमोचन आज

कोरोना से मृत्यु को प्राप्त हुए अभिभावकों के बच्चों को रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में सत्र 202...

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा 17 को उदयपुर में

Hindustan Zinc completes the World’s Deepest Marathonin Sweden -Setting Two New Guinness World Recor...

Hindustan Zinc's Enterprise Risk Management System certified with ISO 31000:2018

सैयदना साहब की मोहर्रम में दस वाअज़ का यूट्यूब पर पहली बार लाइव प्रसारण

पहलगाम आतंकवादी घटना की निंदा

Udaipur Zinc City gears up for the inaugural Vedanta Zinc City Half Marathon