उदयपुर। हाऊस ऑफ तिलोई की ओर से उदयपुर में 13 से 15 जुलाई तक चिकनकारी प्रदर्शनी ‘समहिता’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन 13 और 14 जुलाई को ‘द उदय एलीट’ में और 15 जुलाई को ‘एसआर हाउस’ में किया जाएगा।
लखनऊ की चिकनकारी को पसंद करने वालों के लिए यह प्रदर्शनी काफी खास होने वाली है। यहां एक ही छत के नीचे जब सूती, चंदेरी, शुद्ध और मलमल रेशम जैसे कपड़ों पर हाथ से की गई चिकनकारी का हुनर लोगों के सामने आएगा तो वह नाजारा ही कुछ अलग होने वाला है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, ‘समहिता’ का मतलब होता है मिश्रण या मेल। कपड़े हमारी भारतीय इतिहास और संस्कृति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह ब्रांड कुमारी ऐश्वर्या लक्ष्मी सिंह द्वारा स्थापित किया गया है, जो तिलोई की राजकुमारी हैं। हाउस ऑफ तिलोई का उद्गम लखनऊ, उत्तरप्रदेश से है। हमारे लिए लखनऊ की पारंपरिक और विशिष्ट चिकनकारी को प्रदर्शित करना अनिवार्य है क्योंकि हमारे कारीगर कपड़ों पर विभिन्न पुष्प, पशु, मुगल और बेल-बूटों के डिजाइन करते हैं, जो इसे विश्वभर में हो रही चिकनकारी से अलग करते हैं।