‘फाईनेंशल एवं डिजिटल साक्षरता’ अभियान लॉन्च करने के लिए कोलगेट व सेवा मंदिर से साझेदारी

उदयपुर। कोलगेट-पॉमोलिव (इंडिया) लि. ने सेवा मंदिर के साथ साझेदारी में जिले में काया विलेज़ ट्रेनिंग एवं लर्निंग सेंटर में डिजिटल एवं फाईनेंशल लिटरेसी कार्यक्रम प्रारंभ किया। उदयपुर एवं राजसमंद जिलों में महिलाओं के बीच डिजिटल और वित्तीय साक्षरता लाने के लिए चलाए जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत, ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों की 50 महिलाएं लॉन्च के जश्न में मौजूद रहीं और लगभग 250 महिलाएं वर्चुअल रूप से इसमें शामिल हुईं।
इस पांच वर्षीय अभियान के तहत, 100 महिलाओं के कैडर, डिजिटल स्माईल सखियों को प्रशिक्षित किया गया है और दूरदराज के गांवों एवं शहरी आवासों में वो मीटिंग्स एवं अभियानों द्वारा 50,000 आदिवासी, ग्रामीण एवं शहरी वंचित महिलाओं तक पहुंचेंगी। ये सखियां महिलाओं को मोबाईल बैंकिंग सीखने एवं ऑनलाईन माध्यमों द्वारा बैंक खातों का संचालन और इंश्योरेंस एवं सोशल सपोर्ट स्कीम्स का उपयोग करने में मदद करेंगी, ताकि समावेशन एवं वित्तीय सुदृढ़ता स्थापित हो। इन सत्रों में टीचिंग की अभिनव विधियां एवं इंटरैक्टिव लर्निंग शामिल होगी ताकि लर्निंग की प्रक्रिया मनोरंजक हो सके। यह प्रोग्राम महिलाओं को समझदार वित्तीय निर्णय लेने में मदद करेगा, जिससे उनके फाईनेंशल प्रबंधन एवं उद्यमशीलता के कौशल में सुधार होगा। साथ ही, यह अभियान आदिवासियों एवं कम आय वाली महिलाओं के बीच बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग धोखाधड़ी की जागरुकता बढ़ाएगा। सेवा मंदिर के साथ पिछले सालों में कोलगेट के सहयोग ने उदयपुर, राजस्थान के आसपास आदिवासी एवं ग्रामीण इलाकों में समुदायों के लिए वॉटर ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम द्वारा सपोर्ट एवं विभिन्न क्षेत्रों, जैसे बच्चों की शिक्षा, आजीविका द्वारा महिला सशक्तीकरण में अनेक कार्यक्रमों को सपोर्ट किया है। ‘हर किसी को ऐसा भविष्य मिले, जो उन्हें मुस्कान दे’ के ब्रांड के सिद्धांत के अनुरूप, कोलगेट अपने ‘कीप इंडिया स्माईलिंग’ मिशन द्वारा हर साल 20 मिलियन से ज्यादा लोगों को फाउंडेशनल सपोर्ट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों के जीवन पर सार्थक प्रभाव पड़ सके। डिजिटल अंतर को दूर करते हुए सेवा मंदिर के साथ सहयोग में कोलगेट ने फाईनेंशल एवं डिजिटल लिटरेसी अभियान लॉन्च किया, जो राजस्थान में उदयपुर और राजसमंद जिलों की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक छठे सीएसआर हैल्थ इम्पेक्ट अवार्ड 2022 से सम्मानित

जेके टायर को दूसरी तिमाही में 167 करोड़ रूपये का कर पूर्व लाभ

HDFC Bank Parivartan To Field Largest Corporate Contingent At Mumbai Marathon 2026 To Support Cancer...

Flipkart and UP Government's ODOP Department Host Workshop for Rural Artisans, SHGs, and Micro-Entre...

Hindustan Zinc champions cutting-edge zinc product portfolio at Galvanizing Conference in Malaysia

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

उदयपुर में डाबर च्यवनप्राश की पहल, बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान शुरू

‘परिवेश प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पाठ्यक्रम’ शुभारंभ

एचडीएफसी बैंक में गोल्ड लोन शाखा का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक युवाओं को अपना कल संवारने के लिए सशक्त बनाकर मनाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

GINGER UDAIPUR OPENS ITS DOORS

Amway Forays into Vegetable and Fruit Hygiene Category to Cater to the Growing Consumer Needs for Hy...