एचडीएफसी बैंक में गोल्ड लोन शाखा का शुभारंभ

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित एचडीएफसी बैंक में गुरुवार को गोल्ड लोन शाखा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अनुष्का विधि महाविद्यालय के डॉ. एस. एस. सुराणा तथा राजीव सुराणा ने दीप प्रज्वलित के पश्चात गोल्ड लोन काउण्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के क्लस्टर हेड राहुल गुप्ता, देवेंद्र सिंह, राजेश भण्डारी, स्टेट हेड ऑपरेशन रघुनाथ रेड्डी, स्टेट हेड गोल्ड लोन सुमित जैन उपस्थित थे। गोल्ड लोन की सुविधा हिरण मगरी सेक्टर-4 शाखा के साथ दुर्गा नर्सरी शाखा में भी उपलब्ध होगी।
शाखा प्रबंधक दिलीप जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. सुराणा ने एचडीएफसी बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंक अधिक से अधिक लोगों की सेवाओं के लिए उपलब्ध होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर गोल्ड लोन सेल्स मैनेजर विवेक जैन, उदयपुर ऑपरेशन्स हेड अभिषेक टांक सहित ब्रांच के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts:

India Post Payments Bank Partners HDFC Bankfor Banking Products & Services in Semi-Urban and Rural A...

भारत के आर्थिक सुधारों के लिए चांदी उत्पादन एक उम्मीद की किरण

Since inception, Amazon has cumulatively digitized 2.5 million MSMEs, driven exports worth $3 billio...

Ekart’s Supply Chain Monetization Efforts Achieves 8X Growth in the last 3 years, Transforming India...

एयरपे द्वारा संचालित राजस्थान सरकार की ई-गवर्नेंस परियोजना ने 15 लाख से ज्यादा लेनदेन का माइलस्टोन प...

राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी का अनावरण

Hindustan Zinc and CIMIC Group Companies join hands to set up India’s First Zinc Tailings RecyclingF...

हिन्दुस्तान जिंक ने नवीन तकनीक और नवाचारों से उत्पादन और सुरक्षा को बढ़ाया

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी...

JK TYRE ENTERS INTO A PARTNERSHIPWITH JBM AUTO LTD.

उदयपुर से शुरू हुए इन्दिरा आईवीएफ के अब देश के विभिन्न हिस्सों में 93 केंद्र

पेटीएम ने पेश किया एलपीजी सिलिंडर बुकिंग पर 1,000 तक का रोमांचक कैशबैक ऑफर