राजस्थान में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी : अशोक गहलोत

उदयपुर, 13 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्विटर के पूर्व सीईओ द्वारा भारत सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दौरान जो ट्विटर एकाउंट आंदोलन का समर्थन करते थे उन्हें बंद करने का दबाव के बयान को लेकर कहा कि ऐसी कितनी ही घटनाएं देश में हो रही होगी। गहलोत मंगलवार को उदयपुर की लेकेंड होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग बली की जय बोलकर बटन दबाओ का नारा भी नहीं चला। अब लोग समझ गए है।

एक सवाल का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि इस सरकार को आलोचना बर्दाश्त नहीं होती है। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कांग्रेस ही कांग्रेस को निपटाएगी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि हम भाजपा को निपटा कर प्रदेश में फिर हमारी कांग्रेस की सरकार को रिपीट करेंगे। वे बोले कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। राजस्थान में चुनाव में धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित करने वालों की चाल नहीं चल पाएगी क्योंकि जनता अब सब समझ चुकी है। गहलोत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोगों को भडक़ाएंगे। इनके पास इतना पैसा हो गया की कोई सोच नहीं सकता।

उन्होंने फिर कहा कि हमने वसुंधरा सरकार की कोई योजना बंद नहीं की, ये काम वे ही करते है, हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं को वे बंद कर देते है। गहलोत ने कहा कि उदयपुर शहर के धानमंडी में उनकी पब्लिक मीटिंग करने की इच्छा है। वे बोले वहां किसी और पार्टी की सभा हुई होगी पर कांग्रेस की सालों से नहीं हुई है।

Related posts:

उदयपुर जिंक सिटी में होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए रजिस्टेªशन शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किये घाटावाली माताजी के दर्शन

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना, भाजपा की शांतादेवी रही विजयी

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : मेवाड़ टूरिज्म क्लब व दिल्ली चैलेंजर्स ने जीते मुकाबले

पीड़ित और जरूरतमंद को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए हों प्रयास - देवनानी

Hindustan Zinc Shines with 6 Awards atRajasthan State’s Prestigious 28thBhamashahAwards

राज्य बजट में उदयपुर जिले को मिली कई सौगातें

मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्...

907 नये रोगियों के साथ कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या 47865 पहुंची

Vedanta’s Nand Ghar Crosses 10,000 Mark Across 16 States

जिंक फुटबॉल अकादमी के दो खिलाड़ियों का भारत अंडर-17 टीम में चयन

बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान