कोरोना पॉजिटिव एक, मृत्यु दो

उदयपुर। उदयपुर में बुधवार को जहां कोरोना का एक भी रोगी नहीं मिला वहीं गुरूवार को एक रोगी पॉजिटिव मिला है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि गुरूवार को हुई 1506 जांचों में शहरी क्षेत्र से एक रोगी पॉजिटिव मिला है। अभी तक 55380 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं। होम आइसोलेशन में 22 रोगी तथा कुल पॉजिटिव मरीज 55 हैं और दो रोगियों की मृत्यु हुई है।

Creative from India to the World