बंदूक की दुकान में ब्लास्ट से मालिक समेत दो की मृत्यु

उदयपुर। शहर के सवीना थाना क्षेत्र के सब्सिटी सेंटर में मंगलवार दोपहर को बंदूक की दुकान में ब्लास्ट होने से मालिक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। धमाका इतना तेज था कि खिडक़ी और दरवाजों के परखच्चे उड़ गए और 300 मीटर के दायरे तक धमाके की आवाज सुनाई दी।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि धमाका राजेंद्र देवपुरा एंड कंपनी की बिल्डिंग में हुआ। यहां बंदूक खरीदने-बेचने और बनाने का काम होता है। दोपहर 3 बजे तेज धमाका हो गया। हादसे में दुकान मालिक राजेंद्र देवपुरा (47) और एक मजदूर की मृत्यु हो गई। ब्लास्ट से दुकान के खिडक़ी दरवाजे उखडक़र सडक़ पर जा गिरे। धमाका इतना तेज था कि एक व्यक्ति का शव सीढिय़ों पर तो दूसरे का शव सडक़ पर आ गया था। सूचना पर मौके पर आईजी अजयपाल लांबा और एफएसएल टीम पहुंची। सुरक्षा के चलते दुकान के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। शवों को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। एसपी गोयल ने बताया कि दुकान के मालिक राजेंद्र देवपुरा के पास दिसंबर 2023 तक का लाइसेंस था। उन्होंने रिन्युअल के लिए अप्लाई कर रखा था। दुकान में किन चीजों का कितना स्टॉक था, ये जांच के बाद पता लगेगा। मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

Related posts:

Pacific Dental College Debari has been honored with a National Award for its outstanding services.

Accelerating scientific participation in mining: Hindustan Zinc joins hands with CISR-CIMFR for rese...

मोहन वीणा और सात्विक वीणा पर ऐसे बिखरे सुरों के मोती कि श्रोता हुए मालामाल

Vedanta Udaipur Music Festival concludes its 6th edition as a fitting ode to Indian Folk Music

नारायण सेवा संस्थान के 44 वें दिव्यांग सामूहिक विवाह का समापन

नेशनल डिसेबिलिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में

ज्योत्सना को पीएचडी की उपाधि

कल्याणसिंह शक्तावत पुनः महामंत्री चुने गये

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ

Indian MedTech Startup Files FDA 510(k) for Homegrown Surgical Robot SSII Mantra

टाइटंस ने सारस्वत स्पोट्र्स क्लब को हराया

डिजिटल शिक्षा आज के युग में महिलाओं की सबसे मत्वपूर्ण आवश्यकता: चेतना भाटी