उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को मिली जान से मारने की धमकी

उदयपुर। उदयपुर से बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी मिली है। यूट्यूब पर उनके एक इंटरव्यू के वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा है- इसका कंगना की तरह गेम बजाना पड़ेगा। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से उच्च स्तरीय कमेटी जांच में जुट गई है। इसको लेकर सांसद रावत ने एसपी को भी सूचना दी है।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि सांसद मन्नालाल रावत को किसी व्यक्ति के द्वारा ट्वीटर एकाउंट  @kunibhagoraofficial3246  के जरिए अशोभनीय भाषा में धमकी दी गई है। फोन से सांसद ने मुझे अवगत कराया है। हम इस मामले में जांच शुरू करते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेंगे।
सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि मंगलवार देर रात मुझे किसी कार्यकर्ता ने इस बात की जानकारी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय को इस मामले की जानकारी दी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे उदयपुर एसपी योगेश गोयल को पूरी जानकारी दी है। देश और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनी है तो कुछ लोग बौखलाहट में ऐसा कर सकते हैं। इसके पीछे कुछ सिरफिरे हो सकते हैं। गंभीरता से इसकी जांच करनी होगी। इसमें धमकी देने वाले की आईडी सबके सामने है।

Related posts:

Yoga Workshop Organized at Bank of Baroda

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा देहात जिला का प्रदर्शन

ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. वाटी में नव निर्मित भवन का उद्घाटन

समाज में आये बदलाव समाचारों में भी परिलक्षित होने चाहिए : भाजपा सांसद मन्नालाल रावत

TalentSprint and IIM Udaipur combine strengths to arm professionals with new-age management expertis...

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 12,259 करोड़

67वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 26वें भामाशाह पुरस्कार में हिन्दुस्तान जिंक को 7 पुरस्कार

Paytm introduces Travel Festival Sale from 21st-23rd July 

दिव्यांगजन ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

कोटक महिंद्रा बैंक का बड़ा उत्सव धमाका: ख़ुशी का सीज़न की एक और श्रृंखला

अर्बन स्क्वायर मॉल दुनिया की सबसे बड़ी आउटडोर पेंटिंग और दुनिया की सबसे लंबी इनडोर पेंटिंगेनिर्माण क...