मौनी अमावस्या पर सांवलिया जी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उदयपुर : चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया जी मंदिर में मौनी अमावस्या के दिन भक्तों की भीड़ रही। एक अनुमान के मुताबिक करीब 4 लाख भक्तों ने मौनी अमावस्या पर सांवलिया जी के दर्शन का लाभ लिया। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर मंडल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया और श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक दर्शन हो इसकी व्यवस्थाएं की गई। भक्तों की भीड़ इतनी रही कि करो को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन और मंदिर गार्डन के साथ खुद मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव स्थानीय एसडीएम और मंदिर मंडल के ट्रस्ट के सदस्य भी अपनी सेवाएं भक्तों के बीच में देते हुए नजर आए।


श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि रविवार और मौनी अमावस्या एक साथ आने से भक्तों की भीड़ काफी बढ़ गई और चार लाख के आसपास श्रद्धालु एक दिन में मंदिर पहुंचे। सुबह-सुबह भक्तों की भीड़ मंगला दर्शन से पहले ही जमा हो गई थी और भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के प्रयास हुए। इतनी भीड़ होने के बावजूद भी सभी भक्तों को मंदिर मंडल प्रबंधन द्वारा कतारबद्ध होकर सुगम दर्शन कराए गए।
मंदिर मंडल ट्रस्ट के सदस्य पवन तिवारी ने बताया कि मंगला दर्शन से पहले ही मीरा चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थीं जिन्हें बैरिकेडिंग के रास्ते से मंदिर के अंदर प्रवेश दिया गया और मंदिर बंद होने तक कुछ इसी तरह की कतारें और भीड़ मंदिर कॉरिडोर में मौजूद रही। सुबह से रात तक मंदिर का विशाल कॉरिडोर भक्तों से खचाखच भरा रहा।
भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने भी अपनी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। मंदिर के सभी द्वारा बंद कर दिए गए और श्रद्धालुओं का प्रवेश सिर्फ एक द्वारा से चालू रखा गया। यही नहीं सांवलिया जी में पहुंची वाहनों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेफरल अस्पताल की पार्किंग में ही वाहनों को रुकवाया गया।
लाखों श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या के पावन मौके पर भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन का लाभ उठाया तो वही मंदिर मंडल प्रबंधन में भी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की। यही नहीं रात्रि में मंदिर पर होने वाली विशेष लाइटिंग भक्तों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र रही। इस लाइटिंग से भगवान सांवलिया सेठ के मुख्य मंदिर और कॉरिडोर की चमक को भक्तों ने अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया।

Related posts:

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

युवा ऊर्जा महोत्सव का आयोजन

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

यूपी व हरियाणा हरिकेन टीमें रहीं विजेता

फील्ड क्लब में पिकल बॉल टूर्नामेंट

डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ‘वोटरी’ का शुभारम्भ

Streax Professional Highlights Salon-Focused Innovations at HBF Manthan

India's First Cricket Stadium Hotel: Set to Open in 2025

विधायक जोशी की गहलोत को चिट्ठी-जिन परिवारों ने मुखिया खोया, उनको दीजिए विशेष पैके

अजय खतूरिया ने किया 61वीं बार रक्तदान

प्रो. पी. के. सिंह वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष नियुक्त

40 बच्चों को स्कूल जाने के लिए मदद देगा नारायण सेवा