देवश्री श्रीमाली का अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली समाज संस्था द्वारा सम्मान

उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली समाज संस्था, पुष्कर द्वारा देवश्री श्रीमाली पत्नी शिशिर श्रीमाली को समाज सेवा और समाज में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान से मेवाड़ क्षेत्र के श्रीमाली समाज में हर्ष की लहर है। देवश्री श्रीमाली लंबे समय से समाज की महिलाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने, उन्हें अग्रिम पंक्ति में जोड़ने और सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तन, मन और धन से समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने के साथ उनका स्पष्ट व्यक्तित्व, पारदर्शी कार्यशैली और नीतिगत सोच उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाती है। समाजजनों ने कहा कि देवश्री श्रीमाली का यह सम्मान पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली (मुंबई), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष चारुलता श्रीमाली, मेवाड़ प्रतिनिधि जगदीशराज श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली और भूषण श्रीमाली सहित अन्य पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने देवश्री श्रीमाली को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।

Creative from India to the World