जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

उदयपुर। गीतांजली हॉस्पिटल में आगामी 10 मई को प्रेक्षा एंटरटेनमेंट के सहयोग से आयोजित होने जा रहे मातृत्व दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व प्रतिदिन आयोजित की जा रही गतिविधियों की शृंखला प्रारंभ हो चुकी है, जिनमें लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है।
इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने समारोह का पोस्टर लोकार्पित किया। उनके कर-कमलों से हुए इस शुभारंभ ने आयोजन को एक औपचारिक, गरिमामयी और प्रेरणादायक दिशा प्रदान की। इस मौके पर प्रेक्षा एंटरटेनमेंट की ओर से डायरेक्टर दीपमाला मेवाड़ा, कुलदीप सिंह राव, श्रीमती अनीमा गोस्वामी, श्रीमती सुमन तथा श्रीमती स्तुति की उपस्थिति रही, जिनकी सहभागिता ने आयोजन में विशेष ऊर्जा का संचार किया।मातृत्व दिवस समारोह कार्यक्रम का संचालन गीतांजली हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चन्द रजबार व हेड पी.आर हरलीन गंभीर द्वारा किया जा रहा है|
डेली एक्टिविटी की यह कड़ी सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे आगामी मुख्य समारोह के प्रति जनसहभागिता और उत्साह को नई गति मिली है।

Related posts:

जिंजर उदयपुर ने खोले अपने द्वार

गणतंत्र दिवस 2026 में 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 11 कैडेट्स बढ़ाएंगे राजस्थान का मान

शनिवार को उदयपुर में मिले कोरोना के 225 रोगी

सांडोल माता ईको डेस्टिनेशन साइट के नजारों का लुत्फ उठाया

नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर रहे ताकि लोकप्रिय स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित कर सकें : शेखावत

बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपुरा में मिनी साइंस लैब का उद्घाटन

"पुण्यभूमि नागदा, नागदा विप्रकुल और परमेष्टी राज्य मेवाड़ पर उम्दा पुस्तक

आईसीएमएम के साथ पार्टनरशिप से हिंदुस्तान जिंक का सस्टेनेबल, फ्यूचर.रेडी ऑपरेशन्स के लिए कमिटमेंट और ...

51 जोड़ों के सपनों और विश्वास का संगम

क्वालिटी सर्किल फोरम आॅफ इंडिया द्वारा हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगूचां माइंस प्लेटिनम अवार्ड से स...

उपमुख्यमंत्री ने टीएडी की अमृत कलश योजना पोस्टर एवं आदित्री शैक्षणिक पंचांग का विमोचन किया

कोनार्क व वंडर वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत