जावर में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित 65वीं जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

उदयपुर । 65वीं जिला स्तरीय फुटबॉल अंडर 14 वर्षीय प्रतियोगिता छात्र 2021-22 को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रवां जावर के तत्वावधान में प्रतापपुरा स्टेडियम मे लालूराम मीणा जावर माइंस महामंत्री मजदूर संघ के मुख्य अतिथि एवं किशोर कुमार एस बी यू हेड जावर माइंस एवं अनूपम निधि सीएसआर हेड विशिष्ट अतिथि के आतिथ्य मे संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचयात के सरपंच प्रकाश मीणा, नेवा तलाई सरपंच किशन मीणा, एवं, भलाड़िया पंचयात प्रतिनिधि धुलचंद मीणा, हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस से आनंद चक्रवती, दीपक गकरेजा, अभिमन्यु राणावत एवं अंजलि असेजा उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्लॉक् प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परमेश्वर श्रीमाली एवं पंचयात शिक्षा अधिकारी मय प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला शर्मा भी उपस्थित रहे।

आज के टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण डीएवी जावर माइंस एवं और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावर के मध्य खेला गया रोमांचक फाइनल मुकाबले मे दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी जावर माइंस ने 3- 0 से विजय प्राप्त की। इस प्रतियोगिता मे जिले की कुल 25 टीमों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन जनरल रेफरी जनक सिंह रावत द्वारा प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचयात सरपंच प्रकाश मीणा एवं प्रतियोगिता आयोजक मण्डल ने हिंदुस्तान जिंक जावर माइंस को धन्यवाद प्रेषित किया। संचालन स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मांगीलाल मीणा एवं प्रधानाध्यापक धुलेश्वर मीणा द्वारा किया गया एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

श्रीमाली समाज करेगा श्रीमाली ओलंपिक का आयोजन

किसी के अधिकारों का कभी हनन नहीं करना ही स्वतंत्रता है : मुनि सुरेश कुमार

रीढ़ की हड्डी की 3डी इमेजिंग और नेविगेशन के साथ स्पाइनल केयर में क्रांतिकारी बदलाव

CEAT launches ‘one-of-its-kind’ Puncture Safe tyres in Rajasthan

युवा महोत्सव पेंटिंग विजेता भविका बंसल का भव्य स्वागत

नारायण सेवा ने राममंदिर निर्माण में 11 लाख भेंट किए

नारायण सेवा संस्थान की मानव सेवा के लिए एक मज़बूत वैश्विक सहभागिता

एचडीएफसी बैंक को एशियामनी द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक का दर्जा दिया गया

नारायण सेवा संस्थान में निःशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

हिन्दुस्तान जिंक को "सीआईआई एन्वायरमेन्टल बेस्ट प्रैक्टिसेज अवार्ड"

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

Hindustan Zinc’s Kayad Mine wins Golden Peacock Environment Management Award 2021