राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुँचे जन जन तक, दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को बनाएं सफल :- जिला कलेक्टर मेहता

मुख्य सचिव की वीसी से जुड़े कलेक्टर-एडीएम समेत अन्य अधिकारी
उदयपुर।
वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश भर में 10 दिसंबर से विविध राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने हेतु गुरुवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियां जन – जन तक पहुंचे और शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम और गतिविधियां सफल रूप से आयोजित हो इस हेतु पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।
वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस, 11 दिसंबर को एनआरआर चौप्टर्स के साथ संवाद, बदलता राजस्थान-बढ़ता राजस्थान रथों की रवानगी, 12 दिसंबर को नवाचार दिवस सहित 25 दिसंबर तक स्वच्छता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा अभियान, वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, राज्य एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनियों का आयोजन, राजकीय कार्यालय में साफ-सफाई अभियान, ग्रामीण एवं शहरी फॉलो अप सेवा शिविरों का आयोजन, महिला सम्मेलन, किसान सम्मेलन, रन का विकसित राजस्थान मैराथन, युवा-रोजगार दिवस, पर्यावरण संरक्षण अभियान, पर्यटन कांक्लेव, सुशासन दिवस सहित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
बैठक के दौरान कलेक्टर मेहता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए आयोजनों को सहयोगी विभागों से समन्वय के साथ सफल बनाने की बात कही। बैठक पश्चात जिला कलेक्टर मेहता समेत समस्त अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित मुख्य सचिव की बैठक में भी शामिल हुए। वीसी के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा भी राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी,एडीएम शहर जितेंद्र ओझा, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts:

देशी-विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

उदयपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा माता महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव, सजावट, यज्ञ-हवन और सुंदरकांड पाठ की ...

एक्मे का आईपीओ जल्द होगा लॉन्च

Sayaji Group Launches Its First Hotel in Udaipur, Unveiling Enrise by Sayaji

Arun Misra – New Chairman of CII Rajasthan & Sanjay Agarwal takes over as Vice Chairman 

जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

भाजपा शासन ने आलिया मालिया और जमालिया की घुसपैठ रोकी : गृहमंत्री अमित शाह

HDFC Bank inaugurates 60 Banking Outlets pan-India, run by VLE’s across RBI notified Unbanked Rural ...

ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकायाउदयपुर, ज़ायके की खोज के लिए एक लोकप्रिय वीकेंड डेस्टिनेशन

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

उदयपुर में कृषि प्रसंस्करण मंत्रालय का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति में विश्वव्यापी पहचान लिये डॉ. चिन्मय पंड्या