दौलत कैपिटल ने पेटीएम के लिये खरीद रेटिंग बरकरार रखते हुऐ 1400 रूपये का लक्ष्य रखा

उदयपुर। देश की अग्रणी डिजिटल पेमेंट्स एण्ड फाइनेंसियल सर्विसेज कम्पनी पेटीएम अपने विविधिकृत कारोबार में जबरदस्त विकास दर बनाये रखी है। मंगलवार को एनॉलासिस एवं रिसर्च फर्म दौलत कैपिटल ने पेटीएम के लिए खरीद रेटिंग बरकरार रखते हुऐ 1400 रूपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस रिसर्च फर्म ने कहा कि पेटीएम एक बेसिक रिचार्ज प्लेटफार्म से डिजिटल भुगतान दिग्गज के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पेमेन्ट, लेंडिंग प्रोडक्ट्स, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स, कॉमर्स इत्यादि ने इसकी स्वीकारोक्ति एवं दायरे को कई गुणा बढ़ाया है। इसने अपेक्षाकृत कम सीएसी प्रति श्रेणी के साथ ग्राहकों से लाइफ टाइम वैल्यू की वृहद संभावनाओं को तैयार किया है।
साउण्डबाक्स और पोस्टपेड दोनो ही सेगमेंट तेज गति से बढ़ रहे है एवं वार्षिक आधार पर संचयी आधार पर 7 बिलियन रूपये जोड़ा है। पेटीएम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें अधिकांश व्यावसायिक उपयोग के मामलों के लिये कोई वास्तविक – वैश्विक सीमांत लागत संलग्न नही है जो कि एक प्लेटफार्म के लिये दुर्लभ है। दौलत कैपिटल ने कहा कि हमें विश्वास है कि पेटीएम के लागत प्रबंध से मजबूत कमाई होगी। वित्तीय वर्ष 2023 में इसके पर्सनल/मर्चेन्ट लोन पोर्टफोलिओ से जबरदस्त प्रोत्साहन आधारित आय की प्राप्ति होगी एवं परिचालन लाभ में सीधे 0.5 बिलियन रूपये जोड़ सकते है। इसके अलावा विभिन्न पहल जैसे उपयोगिता भुगतानों पर प्लेटफार्म शुल्क की शुरूआत भुगतान में बड़े पैमाने पर सुधार एवं समग्र परिचालन लाभ वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में लाभप्रदता का नया रास्ता दिखायेंगे।

Related posts:

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का इनोवेटिव टर्म प्रोडक्ट - रोगों से प्रभावित होने के बावजूद मिलेगा लाइफ...

The youngest patient in Gujarat, a 15-year-old, undergoes Heart Transplant at CIMSMulti Super Specia...

आईटेल ने खोला नया एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंशल स्टोर 

आईआईएफएल फाउंडेशन ने 36,000 छात्राओं और 1100 शिक्षकों के साथ मनाया आनंद उत्सव

Powering Rajasthan: EESL & RISL's e-Mitra Brings Affordable Energy Solutions across the State

Khatabook's "Pagarkhata App" to help storekeeper Manage Staff Attendance and Wages on the Phone

हिंदुस्तान जिंक को सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के 180 मेगावाट सौर पार्क से हरित बिजली आपूर्ति शुरू

Hindustan Zinc Organizes AIDS Awareness Session across Six Locations

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

पंजाब में अपने साहसिक प्रदर्शन से जिंक फुटबॉल अकादमी टीम ने दिल जीता

डेयरी फार्मिंग से हो रहा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण

Hindustan Zinc conferred at Water Optimization 2020 Awards