डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने की डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत )। शाही शादी में शामिल होने आए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र अमरीकी बिजनेसमैन राज मंतेना ने उदयपुर सिटी पैलेस पहुंच डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की।
डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ी रीति अनुसार डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर और राज मंतेना की मेहमान नवाजी की और उनके मध्य मेवाड़ के इतिहास और संस्कृति के साथ ही वर्तमान वैश्विक घटनाओं पर चर्चा हुई। मेवाड़ के इतिहास पुरुष महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के शोर्य और धर्म पालन से ट्रंप जूनियर काफी प्रभावित हुए। इस मुलाकात पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और मंतेना को मेवाड़ के प्रतीक चिह्न भेंट किए, जिसे ट्रंप जूनियर ने विशेष और यादगार बताया।
इधर शाही शादी में देर रात डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जेनिफर लोपेज, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, रणवीर सिंह, करण जौहर, उदयपुर पहुंचे। शाही शादी के कार्यक्रम के तहत रविवार 23 नवंबर सुबह जगमंदिर में दूल्हा वामसी गड़ीराजू और दुल्हन नेत्रा मंटेना वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। शाम को रिसेप्शन होगा।

Related posts:

सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में हुई ‘झरोखा पेंटिंग वर्कशॉप’

कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

विश्व की सबसे बड़ी शक्ति क्षमा : साध्वी मधुबाला

जो सहता है वही रहता है : मुनि सुरेशकुमार

हिंदुस्तान जिंक प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स ग्लोबल मेटल अवार्ड से सम्मानित

पीआईएमएस हॉस्पिटल मेंं मरीजों को नि:शुल्क कम्बलें वितरित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खरबडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

सादगी से मनेगा सगसजी बावजी का जन्मोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

जॉय संगिनी ने मनाया मेवाड़ी रंगोर उत्सव

उदयपुर के 470वें स्थापना दिवस पर सिटी पेलेस के जनाना महल में सजा ‘आर्ट एण्ड क्राफ्ट’ बाजार