राजस्थान के गौरव-सौरव ने दुनिया में रोशन किया भारत का नाम

स्वीडन में रचा इतिहास, कहलाए आयरनमैन ब्रदर्स, फिनिश लाइन पर भारतीय तिरंगा लहराया

  • दोनों भाई बोले जो सपना देखा उसके लिए कठोर मेहनत की तो सफलता कदमों में

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत )। झीलों की नगरी के दो भाइयों ने स्वीडन में एक नया रिकॉर्ड बनाकर देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर उदयपुर गौरवान्वित हुआ है और इस ऐतिहासिक क्षण में हमारी चमक दुनिया के मंच पर दिखी।


उदयपुर के सुखेर में रहने वाले 33 साल के गौरव सिखवाल और छोटे भाई 32 साल के सौरव सिखवाल ने स्वीडन के कालमार में हुई दिग्गज आयरनमैन ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनका दावा है कि वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय भाई और दुनिया के पहले एशियाई भाई बने। दोनों भाइयों ने बताया कि समुद्र में 3.8 किमी में तैराकी की और वहां पर ठंडे पानी का टेम्प्रेचर 10 से 15 डिग्री सेंटीग्रेट था। इसके अलावा तेज़ हवाओं वाली खुली सडक़ों पर उन्होंने 180 किमी साइकिलिंग की और बाद में 42.2 किमी की मैराथन दौड़ को पूर्ण किया।


गौरव सिखवाल ने बताया कि आयरनमैन को अक्सर दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिता कहा जाता है और वास्तव में हर पल बहुत कठिन था लेकिन उन्होंने जो सपना देखा और जो ठान रखा था उसे पूरा करना था तो फिर हमारे लिए कोई कठिन नहीं था। हम अपने गोल को टारगेट लेकर चल रहे थे और आखिर हमे सफलता मिली।
सौरव सिखवाल ने बताया कि इसमें 75 से ज्यादा देशों से आए 2800 से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया। सौरव ने बताया कि पूरी दुनिया की आबादी में से केवल 0.01 प्रतिशत से भी कम लोग ही आयरनमैन का खिताब पाने में सफल होते हैं। इस प्रतियोगिता को पूरा करने के लिए अधिकतम कट-ऑफ समय 16 घंटे रखा गया था।


गौरव ने बताया कि यह उपलब्धि एक साल की कठिन ट्रेनिंग, सख्त डाइट और मानसिक तैयारी से हासिल हुई। इस रेस ने हमारी शारीरिक और मानसिक क्षमता की हर हद को परखा और कठोर प्रॉटोकॉल को हमने फॉलो किया था उसी की वजह से ऐसा हुआ।
उन्होंने बताया कि साइकिलिंग के दौरान सौरव की साइकिल में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कट-ऑफ समय में रेस पूरी की। दोनों भाइयों ने भारतीय ध्वज को गर्व से ऊँचा किया और ‘आयरनमैन ब्रदर्स’ कहलाए।
दोनों भाइयों ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि भारत और एशिया के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसने साबित किया कि अनुशासन, साहस और इच्छाशक्ति से हर सीमा को तोड़ा जा सकता है।
गौरव और सौरव सिखवाल ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। आयरनमैन सिर्फ एक रेस नहीं बल्कि शरीर, दिमाग और आत्मा की असली परीक्षा है। हमें गर्व है कि हमने फिनिश लाइन पर भारतीय तिरंगा लहराया। इस रिकॉर्ड के साथ सिखवाल ब्रदर्स ने अपना नाम खेलों के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज करा लिया है।

Related posts:

हरिदासजी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण

उदयपुर जिला प्रशासन की अपील : कांटेक्ट ट्रेसिंग से करें प्रशासन की मदद

Addiction Awareness Week Observed at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur

Pacific Dental College Debari has been honored with a National Award for its outstanding services.

योग एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में महेश शर्मा अध्यक्ष बने

Engineering the Future: Hindustan Zinc Leads with 55% of Executive Roles Held by Engineers

पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

बीमारी के लक्षणों से पहले जोखिम की पहचान और त्वरित उपचार के लिए एप का अनावरण

संकट मोचन बालाजी मंदिर में भव्य श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न

छात्रावास निर्माण में विशाल आर्थिक सहयोग

श्वेता पटेल चौधरी को पीएचडी की उपाधि

डॉ. गांधी  बने गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष