गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ अनीश कुमार को बीएचयू से गोल्ड मेडल

उदयपुर : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से एम.एस. (जनरल सर्जरी) में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए डॉ. अनीश कुमार को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित उपलब्धि उन्हें उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण के लिए प्रदान की गई।
वर्तमान में डॉ. अनीश कुमार गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर में जनरल सर्जरी विभाग में सीनियर रेज़िडेंट के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके गुरुजनों, सहकर्मियों और पूरे चिकित्सा समुदाय में हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. अनीश कुमार को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चिकित्सा करियर की कामना की। डॉ. अनीश कुमार की यह उपलब्धि गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा परंपरा को भी दर्शाती है।

Related posts:

DURING LOCKDOWN, VODAFONE IDEA IS ENABLING CUSTOMERS IN RAJASTHAN TO AVAIL SERVICES AND DO RECHARGES...

चारवी की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश

श्री लाल बावा का छठा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात

विश्व हृदय दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

उदयपुर में कृषि प्रसंस्करण मंत्रालय का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राष्ट्रीय कार्यशाला

ExxonMobil to Build Lubricant Manufacturing Plant in India

पेप्सी ने मेगास्टार यश को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया

आंध्र प्रदेश में ऊर्जावीर अभियान की शुरुआत